Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सरयू नदी में डूबने से दर्जन लोगों को बचाने वाले समाजसेवी कविराजदास का हुआ सम्मान

बमबम यादव

Sat, Jan 15, 2022

अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या के वरिष्ठ समाजसेवी और दर्जनों लोगों की सरयू नदी में डूबते वक्त जान बचाने वाले कविराज जी महाराज का अयोध्या करतलिया मन्दिर में अंग वस्त्र व सीताराम का चित्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
  सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज के द्वारा उनको अंग वस्त्र, रामनामा और युगल सरकार का चित्र प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान महंत रामदास ने कहा कि कविराज दास ने दर्जनों लोगों की सरयू नदी में डूबते समय अपने जान की बाजी लगाकर बचाया है व बड़ा इतिहास रचा है।
  इनको तो केंद्र व प्रदेश की सरकार को खुद सम्मानित करना चाहिए। ये बहुत ही पुनीत और सराहनीय कार्य किए हैं। सरकार को चाहिए कि इनको उचित सम्मान व अलंकरण प्रदान करें, ताकि लोगों का जान बचाने वाले का मनोबल और हाई हो सके।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कविराज महाराज ने कहा कि मानव जीवन बहुत पूण्य कर्मों का फल होता है। यह सब भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण की कृपा की देन है। कि हमने अपने प्राण की बाजी लगाकर दर्जनों लोगों को सरयू में डूबने से बचाया है। जिसमे कई सिपाही भी रहे है।  कविराजदास ने महंत रामदास के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है और हम लोगों को चाहिए कि एक दूसरों की मदद करें और कोई सामाजिक कार्य करे तो उसका उत्साहवर्धन करें।
  इस मौके पर सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत पहलवान आनंददास, महंत विनोददास ग्रेविटी जिम के प्रबंधक आशु यादव, शिक्षक अभिषेक यादव व मौजीरामयादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें