Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संतो के सानिध्य में दिव्य रामोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

बमबम यादव

Sat, Nov 5, 2022

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामोत्सव की सफलता के लिए शुभकामना संदेश किया प्रेषित

ठाकुर सीतारामदास ओंकारनाथ के रूप में संबोधित, जहां "ओंकार" सर्वोच्च ब्रह्मांडीय ज्ञान का प्रतीक: किंकर विठ्ठल

अयोध्या। अयोध्या में देव दीपावली पर चल रहे तीन दिवसीय श्री रामोत्सव और अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन अखिल भारत जयगुरू संप्रदाय  के आचार्य किंकर विठ्ठल रामानुज महाराज के उपस्थिति व अयोध्या के प्रमुख धर्माचार्य सियाराम किला झुनकी घाट के महंत करुणानिधान शरण, श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास, संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास, महंत धर्मदास, महंत दामोदरदास, महंत पवन कुमार दास, महंत दिलीप दास के उपस्थित मे हुआ शुभारंभ। कार्यक्रम के संयोजक प्रियानाथ चट्टोपाध्याय ने बताया की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामना संदेश प्रेषित की है। श्री रामोत्सव के पहले दिन लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहा दीपोत्सव के बाद अयोध्या में फिर एक बार सुरसर मंदिर में दीपोत्सव जैसा नजर दिखा। इस अवसर पर किंकर विट्ठल महाराज ने इस अवसर पर बताया की श्री श्री सीतारामदास ओंकारनाथ (17 फरवरी 1892 से 6 दिसंबर 1982) एक प्रमुख भारतीय वैष्णव संत थे।19 वीं शताब्दी के भक्ति पंथ आध्यात्मिक प्रकाशमान थे और भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के एक अद्वितीय मानवतावादी थे। 

    उन्होंने बताया कि श्री श्री ठाकुर सीतारामदास ओंकारनाथ के रूप में संबोधित, जहां "ओंकार" सर्वोच्च ब्रह्मांडीय ज्ञान का प्रतीक है और सर्वोच्च चेतना प्राप्त करता है। उन्हें कलियुग के दिव्य अवतार के रूप में घोषित किया गया था और सनातन धर्म और वैदिक आध्यात्मिक पथ के सिद्धांतों को अनगिनत भक्तों को दिया गया था। दुनिया भर में, केंद्रीय विषय और हरे कृष्ण हरे राम के दिव्य जप नाम के लाभ पर सर्वोपरि महत्व के साथ - सर्वशक्तिमान "तारक ब्रह्म नाम" के रूप में माना जाता है।कलियुग में आत्मा उद्धार का मंत्र और "मोक्ष" जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति। जैसे है। शत्रुघ्न निवास के महंत पवन कुमार शास्त्री और महंत दिलीप दास महाराज ने श्री राम और भरत मिलन पर मार्मिक चर्चा की उपस्थित लोग इस चर्चा को सुनकर मंत्र मुक्त हुए वहीं श्यामसुंदर बंदो बैण्ड की सु मधुर ताल ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम का समापन भगवान श्री राम के भजन से हुआ। संचालन महंत दिलीप दास त्यागी महाराज ने किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र शर्मा आएसएस, राजकुमार, आशुतोष कुमार द्धिवेदी आईएएस ,वी ललिता लक्ष्मी जी आईएएस, मीता पंडित, राजू जी भजन गायक, इंद्राणी चट्टोपाध्याय सहित सैकड़ों लोग व्यवस्था लगे हुए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें