Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संतो का काम धर्म देश व राष्ट्र की रक्षा है: महंत परशुराम दास

बमबम यादव

Fri, Apr 8, 2022

रामनगरी में श्री राम जन्मोत्सव का उल्लास, श्रीहनुमान किला में हो रहा श्रीसीताराम महायज्ञ अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती का पाठ

हवन कुंड में आहुतियां डालतें महंत परशुराम दास व वैदिक आचार्य गण

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में रामनवमी अपने चरम पर है। मठ मंदिरों में भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का उत्सव प्रारंभ हो गया। विगत दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सारे उत्सव बिना श्रद्धालुओं के मनाया गया। इस बार कोरोना का खतरा अधिक न होने के कारण पूरी अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आ रही है। चारों तरह हर मठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। हर कोई अपने आराध्य का जन्म महोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मना रहा है।रामनगरी के संकट मोचन श्री हनुमान किला मंदिर में महंत परशुराम दास के संयोजन में विश्व कल्याणार्थ श्री सीताराम महायज्ञ व दुर्गा सप्तशती का पाठ का दिव्य आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिन वैदिक आचार्य व संतो द्धारा हवन कुंड में आहुतियां डाली जा रही है। रामनगरी के श्री हनुमान किला मंदिर में श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन के साथ देश की रक्षा को लेकर दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जा रहा है। हनुमान किला के महंत परशुराम दास के कहा कि संतो का काम धर्म देश व राष्ट्र की रक्षा है। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें