: श्री रामशरण दास महाराज का 47वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह हुआ शुरु
बमबम यादव
Sat, Oct 29, 2022
कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी को मां सरयू महारानी का होगा चुनरी महोत्सव
6 नवंबर को ठाकुर जी समेत पूरे मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाएगा, भगवान को लगेगा छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग
अयोध्या। श्री राम नगरी में अनंत विभूषित श्री रामशरण दास महाराज के 47 वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ श्रीरामकथा से हो गया है। यह महोत्सव श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के श्री महंत कौशल किशोर दास महाराज के पावन सानिध्य में रहा है। कार्यक्रम के संयोजक बड़ा भक्तमाल के उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास महाराज ने बताया कि 5 नवंबर शनिवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रातः 10 मां सरयू महारानी का चुनरी महोत्सव होगा। जिसमें देश के कोने कोने से हजारों संत महंत एवं श्रद्धालु गण होंगे शामिल। उन्होंने बताया कि सदगुरुदेव भगवान रामशरण दास महाराज का वार्षिक भंडारा 6 नवंबर को होगा जिस के उपलक्ष्य में गत वर्षो की भांति नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 अक्टूबर को भव्य श्री राम कथा से शुभारंभ हो गया जो 6 नवंबर कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तक चलेगा। महंत अवधेश कुमार दास ने बताया की 6 नवंबर को ठाकुर जी के साथ पूरे मंदिर परिसर को फूल बंगले से सजाया जाएगा और भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा और 7 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वृंदावन धाम से पधारे मानस सम्राट श्री घनश्याम दास महाराज महात्यागी के श्री मुख से श्री राम कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन