Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: वेदांती जी का पूरा जीवन रामलला और हिंदू जनमानस के लिए समर्पित रहा: डिप्टी सीएम

बमबम यादव

Sat, Aug 6, 2022

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चांदी का मुकुट पहना कर नवनियुक्त महंत डा राघवेश दास का किया राजतिलक

अयोध्या। हिंदूधाम वशिष्ठपीठाधीश्वर पद पर विराजमान हुए वशिष्ठपीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि रामविलास वेदांती के शिष्य डॉ राघवेश दास वेदांती। अयोध्या के संतो महंतों के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राघवेश दास को कंठी चद्दर एवं तिलक दे कर के हिंदूधाम का महंत बनाया और उपमुख्यमंत्री ने चांदी का मुकुट पहना कर नवनियुक्त महंत डा राघवेश दास का किए राजतिलक और कहा कि मैं अयोध्या के सभी संतो के चरणों में दंडवत करते हुए यह आश्वासन देता हूं कि मैं अयोध्या के संतो महंतों और जनता के साथ हूं और उनका जो आदेश होगा उसका पालन होगा। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही हमें सरकार बनाने का मौका मिला है इसलिए संतो के आदेश का निरंतर पालन करत रहूंगा। उन्होंने कहा कि डॉ रामविलास वेदांती ने अपना पूरा जीवन रामलला और हिंदू जनमानस के लिए समर्पित कर दिया था जहां भी हिंदू जनमानस है। सभी लोग महाराज जी को आज भी जानते है। मैं आशा करता हूं की राघवेश दास भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए हिंदू जनमानस के लिए और सनातन धर्म के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

डॉ रामविलास वेदांती ने कहा कि यह वही हिंदूधाम है जिसका शिलान्यास अशोक सिंघल और गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ ने किया था। आज उपमुख्यमंत्री और संतों महंतों के बीच हिंदू धाम वशिष्ठ पीठाधीश्वर डा राघवेश दास को बनाया गया। महंत सत्येंद्र दास वेदांती ने सभी संतो महंतों का स्वागत सत्कार किया। महंताई समारोह में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, श्री राम जन्मभूमि के पुजारी सत्येंद्र दास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप दास त्यागी, महंत धर्मदास, परशुराम दास, देवीपाटन के महंत विमलेनन्द नाथ, महंत जनार्दन दास, जगतगुरु रामदिनेशाचार्य, जगतगुरु डॉ राघवाचार्य, मंगल पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास, महंत हरिभजन दास, महंत जयराम दास, महंत राम कुमार दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय,  डिप्टी सीम बृजेश पाठक के करीबी युवा भाजपा नेता विशाल मिश्रा,श्री महंत परमहंस रामचंद्र दास सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण मिश्रा, महंत धीरेंद्र दास ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, आचार्य वरुण दास सहित सैकड़ों संतों महंतों ने हिंदूधाम पहुंचकर महंताई समारोह में सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें