Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विपक्षी कर सकते हैं मेरे खिलाफ पूर्व नियोजित षडयंत्र : गब्बर

बमबम यादव

Sat, Feb 19, 2022

जनता को भयमुक्त होकर मतदान करने का मिलना चाहिए अवसर

सोहावल-अयोध्या। समाजवादी पार्टी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने विपक्षियों पर चुनाव के दौरान कूटरचित षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुये बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जनता इस चुनाव में स्वयं परिवर्तन का मन बना चुकी है विपक्षियों को गांव में जनता नहीं मिल रही है ऐसे में विपक्षी हताश होकर चुनाव के दौरान कोई षड्यंत्र रच सकते हैं जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से लेकर जिले के आला अधिकारियों को लिखित रूप से दी जायेगी। फिरोज खान गब्बर ने बताया कि पिछले ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी उनके एवं उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए थे साथ ही साथ विपक्षियों द्वारा अपनी ही गाड़ी तोड़कर हमारे ऊपर हमले का झूठा आरोप भी लगाया गया था। फिरोज़ खान गब्बर ने बताया कि मुझे पूरी आशंका है कि चुनाव में  विपक्षियों द्वारा स्वयं किसी घटना को अंजाम देकर या कोई झूठी अफवाह फैला कर चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा सकती है।
फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को भयमुक्त होकर मतदान करने का पूर्ण अवसर मिलना चाहिये। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, ज़िला महासचिव बख्तियार खान, विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, सपा नेता मनोज यादव पूरे काशीनाथ,कपूर यादव मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें