: राम नगरी में साधु संतों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बमबम यादव
Sun, Aug 14, 2022
कहा सनातन संस्कृति और देश की रक्षा के लिए संत समाज की अहम भूमिका



माता की जय वंदे मातरम जय हिंद के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हुई रामनगरी
अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या 13 अगस्त को सुबह से ही भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठी। यह मौका था आजादी के अमृत महोत्सव का जब देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं और कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आवाहन किया था कि 13 तारीख से 15 तारीख शाम 5 बजे तक हर देशवासी अपने घर पर तिरंगा लगाए। इसी की अलख जगाने के लिए अयोध्या की सड़कों पर सुबह हजारों की संख्या में गलियों से संत निकले और पूरी राम नगरी वंदे मातरम से गुंजायमान होगी। राम की पैड़ी से लगभग 9 बजे अयोध्या के सिद्ध पीठ श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास मां सरयू के पावन तट पर स्थित आचार्य पीठ लक्ष्मण किला के पीठाधीश्वर मैथिली रमण शरण, जगतगुरु रामानन्दाचार्य रामदिनेशाचार्य, जगतगुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य, मंगल पीठाधीश्वर महंत कृपालु राम भूषण दास महाराज,हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदनी शरण, महंत वैदेही बल्लभ शरण, डांडिया मंदिर महंत गिरीश दास, तुलसीदास छावनी महंत जनार्दन दास, राम महल वैदेही के महंत रामजी शरण, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास, रामकचेहरी मंदिर के महंत शशिकांत दास,ज्योतिष शास्त्री महंत अंगद दास,महंत उद्धव शरण, श्री राम आश्रम के महंत जयराम दास, राघवेंद्र भवन के महंत शिवराम दास, महंत गणेशानंद दास महंत राम मिलन दास, मधु करिया संत एमबी दास,महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, महापौर मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र सहित शिवदयाल सरस्वती विद्या मंदिर व गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के बच्चों सहित हजारों की संख्या में संत महंत एवं गृह हाथों में तिरंगा लेकर के 3 किलोमीटर टेढ़ी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को जागरूक किया।
राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि न भूखा रहेगा न नंगा रहेगा बता दो सभी न दंगा रहेगा, हमे बंट दे सभी ऐसे झंडे झुका दो अब हमारे सिरों पर तिरंगा रहेगा। पूरे देश में तिरंगा यात्रा चल रही है अयोध्या में भी ऐसे महान क्रांतिकारी संत हुए हैं जिन्होंने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसकी स्मृति युवाओं में जागृत करने के लिए नया घाट से टेढ़ी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई है तिरंगा यात्रा में पूज्य संत समाज के लोग गुरुकुल और विद्यालयों के बच्चे स्थानीय निवासी और ग्रस्थ बंधु शामिल हैं।
जगतगुरु रामानन्दाचार्य रामदिनेशाचार्य ने कहा कि देश के युवाओं में भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति भी रहे राम मंदिर निर्माण के साथ राष्ट्रीय भक्ति के प्रति युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोग प्रेरित हुए हैं जो आज देखने को मिल रहा है अयोध्या से निकली है तिरंगा यात्रा देश नहीं पूरे विश्व के लिए संदेश है विश्व की आदि नगरी अयोध्या रही है अयोध्या से विश्व के लिए संदेश जाता रहा है उसी संदेश को देने के लिए अयोध्यावासी साधु संत और व्रद्ध समाज के लोग और नन्हे मुन्ने छात्र यात्रा में शामिल हुए हैं।
जगतगुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है उसमें साधु संत भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रहे हैं हमारे संत महंत राष्ट्र को संदेश देने का काम कर रहे हैं कि हम लोग राष्ट्र प्रेम से प्रेरित होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं उसी समर्पण को व्यक्त करने के लिए 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें दो हजार राष्ट्रभक्त भाग ले रहे हैं संत समाज पूरे राष्ट्र को संदेश देने का काम कर रहे हैं संत भी राष्ट्र के प्रति कटिबद्ध है।
मंगल पीठाधीश्वर महंत कृपालु राम भूषण दास महाराज ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान है हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे इसीलिए आज साधु संत महात्मा इस यात्रा को प्रतिबद्ध होकर कार्य करें हम अपने तिरंगे को आन बान शान के प्रतीक तौर पर मानते हैं और उसको अमृत्व प्रदान करना ही अमृत महोत्सव है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन