Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनवमी मेला शुरु, रामनगरी बह रही रामकथा की रसधार

बमबम यादव

Sat, Apr 2, 2022

चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ जी के राज महल में तुलसीदास जी के श्रीमुख से बह रही रामकथा की अमृत वर्षा

यह महोत्सव सिद्ध पीठ चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी के राज महल बड़ा स्थान में विंदुगाद्याचार्य महान्त श्रीदेवेन्द्रप्रसादाचार्य जी महाराज के अध्यक्षता व महोत्सव का सफल संचालन विंदुगाद्याचार्य जी के कृपापात्र शिष्य महंत रामभूषण दास कृपालु जी कर रहे

अयोध्या। रामनगरी के मठ मंदिर अपने आराध्य के जन्म महोत्सव का आनंद लेने के लिए तैयार है। मंदिरों में चारों तरह मंगल ध्वनि मे भगवान राम के चरित्र का गुणगान व नवाह्न पारायण पाठ का शुभारंभ हो गया। रामनगरी के सिद्ध पीठ चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी के राज महल बड़ा स्थान में विंदुगाद्याचार्य महान्त श्रीदेवेन्द्रप्रसादाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता व विंदुगाद्याचार्य जी के कृपापात्र शिष्य महंत रामभूषण दास कृपालु जी के संचालन में तुलसीदास जी नव्यनायाचार्य के श्रीमुख से रामकथा की अमृत वर्षा हो रही है।विंदुगाद्याचार्य महान्त श्रीदेवेन्द्रप्रसादाचार्य जी ने कहा रामकथा श्रवण करने मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप खत्म हो जाते है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस पवित्र भूमि पर भगवान की महिमा चरित्र का गुणगान सुनने का शुभ अवसर मिला है। दशरथ राजमहल बड़ा स्थान में रामजन्म उत्सव बड़े ही हावभाव के साथ मनाया जाता है। आज कथा के शुभारंभ में रंग महल के महंत रामशरण दास, दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, जगद्गुरू आचार्य रत्नेश जी सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहे। कथा शुभारंभ के पूर्व मंदिर में वृहद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें के विशिष्ट संतों का सम्मान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें