Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी में शिद्दत के साथ मनाया गया जानकी नवमी 

बमबम यादव

Wed, May 11, 2022

सेवा और उपासना का केंद्र जानकी महल में खास तौर पर आयोजन किया गया

जानकी नवमी पर मंदिरो में उमड़े श्रद्धालुओं गाए बधाई गान

माता सीता की कुल देवी की निकली शोभायात्रा, तो श्रवण कुंज में महंत रामेश्वरी शरण की अध्यक्षता में हुआ विशेष अनुष्ठान

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में मां जानकी का जन्म उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

अयोध्या। वैशाख शुक्ल नवमी यानी 10 मई को मां सीता का जन्मोत्सव राम नगरी के मंदिरों में मनाया गया। नवमी को मध्यान्ह 12 बजते ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे। बधाई गान पर श्रद्धालु खूब थिरके। इससे पहले भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालु सरयू में स्नान कर मंदिरों में हो रहे पर्व और विशेष अनुष्ठान शामिल हुए। इस बार राममंदिर में विशेष तौर पर आम का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इसी के साथ कनक भवन ,जानकी महल, श्रवण कुंज, झुनकी घाट, श्री रामबल्लभाकुंज, वैदेही भवन, राम हर्षण कुंज सहित सैकड़ों मंदिरों में जन्मोत्सव पर उत्सव का माहौल चरम पर रहा।

माता सीता की कुल देवी माता गौरी का मंदिर प्रसिद्ध छोटी देवकाली है। मंदिर में 9 दिन पहले से विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं । यहां पर फूल -बंगले की झांकी सजा कर 1051 बत्ती की आरती की गई। गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा भी निकाली। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह यात्रा पिछले दो साल बाद निकाली गई थी। कोविड संक्रमण को देखते हुए  पिछले आयोजनों को सीमित किया गया था।।

बधाई गान से गुंजायमान होते रहे मंदिर

रामनगरी में जानकी नवमी पर्व पर हफ्ते भर से देवी मंदिरों सहित प्रमुख मठ मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं । मंदिरो में सुबह से ही विशेष पूजा अनुष्ठान के शुरू हो गए। संत व श्रद्धालु जनक सुता जग जननि जानकी, अति सय प्रिय कर करुणानिधान की आदि भजन गाकर भक्ति के समुद्र में गोते लगाते रहे। मंदिरों का समूचा परिसर जानकी माता और श्री राम की जय के नारों से गूंजता रहा। 

रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्रवण कुंज में माता सीता जी का जन्म दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में किशोरी जी का भव्य अभिषेक पूजन व श्रृंगार करके आरती की गई। यह आयोजन महंत रामरुप शरण के सानिध्य व मंदिर की वर्तमान महंत रामेश्वरी शरण की अध्यक्षता में हुआ।

तो वही सेवा और उपासना का केंद्र जानकी महल में खास तौर पर आयोजन किए गए थे। जानकी महल ट्रस्ट किशोरी जी का मायका है भगवान राम आज भी यहां दुल्हा रुप में पूजें जाते है। इसलिए किशोरी जी का जन्म दिवस बहुत ही दिव्य भव्य रुप में मनाया गया जिसमें प्रातःकाल भव्य अभिषेक किया गया इसके बाद रत्न जड़ित सोने चांदी हीरे के बने आभूषण भगवान को धारण कराया गया। इसके बाद भगवान की आरती उतारी गई।ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया ने कहा कि पूरे श्रद्धा भाव से आज किशोरी जी का जन्म महोत्सव मनाया गया। आज से ट्रस्ट ने निर्णय लिया है गरीब कन्या का पढ़ाई लिखाई का सारा खर्चा उठायेगी। उसके एजूकेशन में जो भी खर्च आयेगा उसे जानकी महल ट्रस्ट देगा। आदित्य कहते है कि हमारा ट्रस्ट प्रति वर्ष गरीब कन्या का विवाह भी कराता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें