Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी के संतो ने एकसुर महंत दिलीप दास को बनाया तपस्वी छावनी का महंत

बमबम यादव

Wed, Sep 7, 2022

तपस्वी छावनी के अध्यक्ष चुने गए जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद महंत दिलीप दास व,पुजारी ओमप्रकाश दास को बनाया गया सह उपाध्यक्ष

जिलाधिकारी से मिल संत देगें ज्ञापन

अयोध्या। तपस्वीपरिवाराचार्यपीठ श्री तपस्वी जी की छावनी सेवा ट्रस्ट राम घाट अयोध्या के ट्रस्टी गणों की बैठक रामकथा कुंज मे हुई। जहां महंत सुरेश दास ने दिगंबर अखाड़े की तरफ ट्रस्ट द्वारा नियुक्त महंत दिलीप दास का समर्थन करते हुए कहा कि अगर तपस्वी छावनी परिवार के लोग समर्थन कर रहे हैं तो अखाड़े का भी पूर्ण समर्थन है। ट्रस्टी महंत राजेंद्र दास वैघ ने कहा कि महंत सर्वेश्वर दास ने 6 नवंबर 2019 को ट्रस्ट गठन कर सारी संपत्ति को ट्रस्ट के अधीन कर दिया था। उनके ना रहने पर ट्रस्टी गणों को ही अधिकार है महंत और ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त करने का। उन्होंने बताया कि ट्रस्टी गण सर्वसम्मति से जगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीप दास को अध्यक्ष और तपस्वी छावनी के पुजारी ओमप्रकाश दास को सह उपाध्यक्ष और दोनों लोगों को संयुक्त महंत 2 सितंबर की बैठक में नियुक्त कर दिया है।

 बड़ा भक्त माल मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास ने कहा कि जिसको अखाड़े का ज्ञान ना हो संप्रदाय का ज्ञान ना हो उसको महंत कैसे बनाया जा सकता है। अयोध्या की गरिमा को बचाने का समय है उन्होंने आरोप लगाया कि परमहंस दास ठाकुर जी की संपत्ति को बेच करके अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करेंगे।खाक चौक व संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास ने कहा की आचार्य पीठ को बचाने के लिए अखिल भारतीय श्रीपंच तेरा भाई त्यागी व 14 भाई महात्यागी और बारह भाई डांडिया के देशभर के सभी संतो को बुला करके इस को बचाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परमहंस 5 अक्टूबर 2021 में इस्तीफा दे चुके है। महात्यागी सीतारामदास कि हमारे घर में जबरदस्ती खुश रहे हम इसको तन मन धन से बचाएंगे। रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि जब से राम लला का निर्णय आया तब से अयोध्या की जमीन आसमान छू रही है। कुछ भूमाफिया इसमें आ गए हैं वही अराजकता फैला रहे है। अब स्क्वायर फीट में जमीनों को देख रहे है।ऐसे लोगों के खिलाफ न्यायालय, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र दिया जाए। उन्होंने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर तपस्वी छावनी को कब्जा कर रहे है और वही फाइनेंस कर रहा है और अगर वह महंत बनने के पूर्व ऐसा कार्य कर रहा है तो अधिकार पाने के बाद क्या करेगा यह हम सोच नहीं सकते हैं। सभी का नाम लिखित रूप से जिला प्रशासन को और मुख्यमंत्री को दिया जाए। दशरथ राज महल के महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य के प्रतिनिधि के रुप में मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु राम भूषण दास ने कहा कि इस सिद्ध पीठ पर ऐसे महापुरुष को बनाया जाये जो उसकी गरिमा बनाए रखें। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने संत परंपरा तब बचेगी जब हम सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक लिखित निर्णय होगा जो ट्रस्ट ने लिया है जिसके साथ हम जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मिले और  प्रधानमंत्री गृहमंत्री को पेश करें। तभी बैरागियों की परंपरा बचेगी नहीं तो सब फाइव स्टार होटल बन जाएंगे।सभी संतो महंतों ने अपने विचार रखे और सभी ने दिलीप दास का समर्थन किया। संचालन कथा कुंज के महंत रामानंद दास ने किया। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, मंगल पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, गोंडल पीठाधीश्वर अभय दाता हनुमान मंदिर के महंत जयराम दास, रामकथा कुंज के महंत ट्रस्टी रामानंद दास, रंगमहल के महंत रामशरण दास, महंत परशुराम दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास, तपस्वी छावनी के पुजारी ओमप्रकाश दास, महंत मनीष दास, सीतारामदास महत्यागी, महंत अंगद दास, महंत रामशरण रामायण, वैघ मंदिर के महंत ट्रस्टी राजेंद्र दास, हनुमत सदन के महंत अवध किशोर शरण, महंत उद्धव शरण, करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, महंत सच्चिदानंद दास, संत एमबी दास सहित सैकड़ों संत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें