Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी के यूट्यूबर ने बनाया सीएम योगी का मंदिर

बमबम यादव

Mon, Sep 19, 2022

तीर-धनुष वाली योगी की मूर्ति की सुबह-शाम होती है पूजा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के भरतकुंड के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है। मौर्या का पुरवा गांव के निवासी प्रभाकर मौर्य ने 8.56 लाख रुपए की लागत से यह मन्दिर बनवाया है। इसमें योगी को राम के अवतार में दिखाया गया है। मूर्ति के हाथ में धनुष और तीर भी थमाया गया है, यहां रोज सुबह-शाम पूजा-आरती भी होती है।
शहर से सटे मसौधा ब्लॉक में स्थित कल्याण भदरसा के मौर्या का पुरवा का रहने वाला प्रभाकर मौर्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से इतना प्रभावित है कि वह खुद भी सीएम योगी के तरह कपड़े पहनता है, उनकी तारीफ में गाने गाता है और उसने अब सीएम योगी के नाम का मंदिर बनाकर उनकी पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है. प्रभाकर मौर्य का कहना है कि वह भगवान राम के अनन्य भक्त हैं और उन्होंने प्रण किया था कि जो भी व्यक्ति अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवायेगा वह उसका मंदिर बनवा कर उसकी पूजा करेंगे.जब अयोध्या में राम का मंदिर निर्माण शुरू हो गया तब उन्होंने अपने संकल्प को पूरा करते हुए 5 अगस्त 2020 को इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया और अब इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में वह रोजाना सीएम योगी आदित्यनाथ की पूजा अर्चना करते हैं  इतना ही नहीं प्रभाकर मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम की एक आरती भी बनाई है जिसे बजाकर वह रोजाना उनकी पूजा अर्चना करते हैं. यही नहीं सीएम योगी प्रभाकर मौर्या को सम्मानित भी कर चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें