Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राजनीति में जनता का हित ही सर्वोपरि है: सुरेन्द्र कुमार रावत

बमबम यादव

Thu, Dec 26, 2024
राजनीति में जनता का हित ही सर्वोपरि है: सुरेन्द्र कुमार रावत श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी के साथ पत्रकारों से मुखातिब हुए परिवहन उप आयुक्त परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बेहद करीबी माने जाते है रावत, अगले साल सेवानिवृत्त हो रहे है सुरेन्द्र कुमार रावत मसौधा गांव सभा के मूल निवासी पूर्व विधायक जानकी प्रसाद के भतीजे लखनऊ रेंज के परिवहन उप आयुक्त के दावेदारी से मिल्कीपुर उपचुनाव होगा दिलचस्प अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव की आहट ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही है भाजपा से अभी तक दर्जनों नेताओं द्वारा दावेदारी ठोकी जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो जिसमें तीन चरणों में भाजपा द्वारा की गयी जांच पड़ताल में कुछ नाम की लिस्ट बनी है। इस बीच अयोध्या जनपद के मसौधा ब्लाक व मसौधा गांव के शिक्षित व सम्पन्न परिवार में शुमार पूर्व विधायक जानकी प्रसाद के भतीजे एवं वर्तमान में परिवहन उपअयुक्त समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार के मिल्कीपुर उपचुनाव में कूदनें से मिल्कीपुर उपचुनाव काफी दिलचस्प हो जायेगा।सुरेन्द्र कुमार अगले वर्ष ही सेवानिवृत्त होने वाले है तथा वे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के काफी करीबी माने जा रहे है। सुरेन्द्र कुमार के मिल्कीपुर उपचुनाव में कूदनें से मिल्कीपुर उप उपचुनाव एकतरफा होने की प्रबल संभावना है क्योकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयः मिल्कीपुर उपचुनाव की कमान अपने हाथों में ले लिया है तथा सुरेन्द्र कुमार के परिवार का पूरे जनपद में पासी विरादरी में गहरी पैठ है व इस परिवार का राजनीति में पुराना इतिहास रहा है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद तीन सगे भाई थे । स्व. विधायक के भतीजे स्व. राजेन्द्र प्रसाद कई बाद मसौधा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रह चुके है तथा वे अवधेश प्रसाद के काफी करीबी रहे है। पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राजेन्द्र प्रसाद का युवा पुत्र समाजवादी पार्टी के युवा विंग का प्रदेश ही नही देश का बड़ा नेता है। इस तरह रावत के परिवार की राजनीति में गहरी पैठ है। सुरेन्द्र कुमार रावत को आगे करके भाजपा पूरे प्रदेश में पासी समाज में संदेश देना चाहती है क्योंकि सुरेन्द्र कुमार रावत की पहचान पासी समाज में काफी गहरी है। सुरेंद्र कुमार आज रामनगरी पहुंच रामलला व हनुमानजी के दरबार में माथा टेका। इसके बाद श्रीराम अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी यश प्रताप सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना साथ ही पत्रकारों से मुखातिब होकर अपने आगे की कार्ययोजना से अवगत कराया।सुरेंद्र कुमार ने कहा जनता का हित ही सर्वोपरि है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें