Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है: दीपिका सिंह

बमबम यादव

Thu, Dec 23, 2021

विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे हजारों कंबल तो खिल गए चेहरे
विश्व राम राज महासंघ विगत कई वर्षों से गरीबों का आंसू पूछ रहा, लोगों की मदद कर रहा, कोरोना काल में हमने बहुतों की मदद की और भगवान राम जी की कृपा जब तक रहेगी तब तक सेवा करती रहूंगी: दीपिका
अयोध्या।विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह और राष्ट्रीय महासचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को राम कथा पार्क नयाघाट अयोध्या में 51 सौ गरीबों को निशुल्क कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है। गरीबों निर्धनों की सेवा करने से जो पुण्य प्राप्त होता है। वही सर्वोत्तम है। मानव जन्म बहुत पुण्य कर्मों का फल होता है। सबको चाहिए अपने आसपास के गरीबों असहाय की मदद करें। विश्व राम राज महासंघ विगत कई वर्षों से गरीबों का आंसू पूछ रहा है, लोगों की मदद कर रहा है। कोरोना काल में हमने बहुतों की मदद की है और भगवान राम जी की कृपा जब तक रहेगी। तब तक सेवा करती रहूंगी। जबकि महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि अयोध्या में गरीबों की सेवा करने से जो फल प्राप्त होता है। वह कहीं नहीं मिल सकता है। भगवान श्रीराम ने हमें इस काबिल बनाया है कि आज हम गरीबों की हजारों की संख्या में कंबल वितरण कर मदद कर रहे हैं। भगवान राम जी से एक ही प्रार्थना है कि ऐसे ही आशीर्वाद बनाए रखे, ताकि हम गरीबों व निर्धनों की मदद करते रहे।इससे पूर्व कार्यक्रम में आए अयोध्या के प्रमुख संत महंत का स्वागत सम्मान किया गया और उन्हीं के हाथों से गरीबों को कंबल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  कार्यक्रम में अयोध्या के लगभग 51 सौ लोगों को निशुल्क कंबल का वितरण प्रदान किया गया। इस दौरान महंत बृजमोहनदास, महंत परशुरामदास, अयोध्या के कोतवाल देवेंद्र पांडेय, नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजिका दीपिका सिंह ने सहयोग हेतु सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग
विश्व रामराज्य महासंघ जिलाध्यक्ष यश यादव को आशीर्वाद देते महंत बृजमोहन दास व महंत परशुराम दास

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें