Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत के खिलाफ गैंगरेप का झूठा मुकदमा लिखवाने का प्रयास करने वाले पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार

बमबम यादव

Mon, Jun 20, 2022

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध रावत मंदिर की बेशकीमती भूमि पर कब्जे की नियत से महंत राममिलन दास के विरूद्ध गैंगरेप का झूठा मुकदमा लिखाने के प्रयास का पर्दाफाश हुआ है। एक युवती को बहका कर मुकदमा लिखवाने का प्रयास करने वाले पांच लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।
पुलिस की पूछताछ में इस साजिश का खुलासा उस युवती ने किया जिसे बहका कर महंत पर आरोप लगवाया जा रहा था। पुलिस ने संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय ने रविवार देर शाम इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर कब्जेदारी को लेकर शातिर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
इस मामले में अंबेडकर नगर निवासी आदर्श पांडेय, अयोध्या रायगंज गुजराती मंदिर के भरतदास, रामघाट निवासी अवधेश दास, गोंडा के महंगूपुर नवाबगंज निवासी शशिधर पांडे व भीटी अंबेडकर नगर के संतोष तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संतोष तिवारी के विरुद्ध पहले से भी हैं लूट और गैंगस्टर के मुकदमें दर्ज हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें