Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मकर संक्रांति पर हुआ वृहद भंडारा, हजारों को बटे कंबल

बमबम यादव

Fri, Jan 14, 2022

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के चपेट में आ गया है। भजन साधना तपस्या करने वाले संत और प्रतिदिन काम करके रोजी रोटी कमाने वाला गरीब तबका इस ठंड से काफी परेशान हो रहा है। ऐसे में समाजसेवी ही इन संतो महंतों और गरीब जनों के सहायक बने हुए हैं जो इस ठंड को देखते हुए ऐसे लोगों को कंबल प्रदान करते हैं जिन लोगों को इसकी आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसी क्रम में अयोध्या के अखिल भारतीय पंच तेरा भाई त्यागी खाक चौक से जुड़े महंत श्री अयोध्या दास जी महाराज के रामघाट आश्रम पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वृहद भंडारे के साथ हजारों लोगों को कंबल वितरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के संतों महंतों और गरीब जनों को कंबल दिया गया कंबल पा करके उनके चेहरे खिल उठे। महंत अयोध्या दास जी महाराज ने बताया कि ठंड में सबसे अधिक परेशानी भजन तपस्या करने वाले संतों को होती है क्योंकि वह अपने लिए संसाधन इकट्ठा नहीं करते हैं ऐसे में राजकोट गुजरात के हमारे शिष्य सुखी देवी तुलसीदास वैष्णव के पुत्रगण प्रकाश कुमार विक्रम मुकेश के द्वारा अयोध्या के संतो महंतों वा गरीब जनों को कंबल वितरण किया गया। जिससे कि वह इस ठंड में आसानी से भजन पूजन और तपस्या कर सकें। इस अवसर पर महंत रामानंद दास, महंत राघव दास, महंत बाल योगी रामदास, महंत आनंद,  करुणानिधान भवन के अधिकारी संत राम नारायण दास, महंत कमला दास रामायणी, महंत धर्मदास, महंत विजयराम दास सहित सैकड़ों संत महंत साधक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और अपना आशीर्वाद प्रदान किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें