Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भवदीय पब्लिक विद्यालय परिसर में शिद्दत से शिरोधार्य हुए सरदार वल्लभभाई पटेल

बमबम यादव

Mon, Oct 31, 2022

भारत की सिविल सेवाओं के ‘संरक्षक संत’ और भारत के लौह पुरूष के जयन्ती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का लिया गया शपथ

अयोध्या। भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती पर प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें भारत की सिविल सेवाओं के ‘संरक्षक संत’ और भारत के लौह पुरूष के रूप में भी जाना जाता है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भवदीय पब्लिक विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रबंधक डॉ॰ अवधेश वर्मा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी शिक्षकों व छात्रों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 9 ‘ब’ के छात्र जय उपाध्याय द्वारा सरदार पटेल के सम्पूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत भवदीय पब्लिक स्कूल में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी सदनों के छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर से रैली को प्रबंधक डॉ॰ अवधेश वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जोश एवं देशभक्ति से लबरेज नारे लगाते हुए छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह रैली भवदीय पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होकर महोबरा बाजार, साकेतपुरी, देवकाली बाईपास से होते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।
इस आयोजन पर विद्यालय की निदेशिका डॉ॰ रेनू वर्मा जी, प्रधानाचार्य श्री रंजन कुट्टी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। साइकिल रैली के आयोजन में सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीता मिश्रा, सी.सी.ए. इंचार्ज श्रीमती अनीता यादव, खेल शिक्षिका सुश्री नेहा श्रीवास्तव, खेल शिक्षक अजय यादव, सत्यम चतुर्वेदी, विशाल तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें