: ब्रह्मऋषि महंत रामदेव दास शांति मुनि जी महाराज को संतों ने किया नमन
बमबम यादव
Fri, Nov 11, 2022
गुरुदेव भगवान वसुंधरा पर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार मानव सेवा और सामाजिक उन्नति का कार्य करते रहे: ज्योतिषाचार्य महंत अंगद दास
अयोध्या। वैष्णो नगरी अयोध्या के परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर सनत्कुमार शांति आश्रम के महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि महंत रामदेव दास शांति मुनि जी महाराज को अयोध्या के संतों महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की श्री महाराज जी 121 वर्ष की आयु तक इस वसुंधरा पर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार मानव सेवा और सामाजिक उन्नति का कार्य करते रहे। उन्होंने अल्प समय में अध्ययन कर वैष्णो साधु परंपरा में पारंगत प्राप्त किए। इस अवसर पर उनके शिष्य प्रेमदास जी महाराज को संतों ने गद्दी का महंत नियुक्त किया और उन्हें के साथ संतोष दास त्यागी को मध्य प्रदेश स्थित कैलाश टेकरी का अधिकारी नियुक्त किया गया। श्रद्धांजलि सभा में आए संतों महंतों का स्वागत प्रख्यात ज्योतिषाचार्य महंत अंगद दास महाराज ने किया।
महंत प्रेमदास महाराज ने बताया की गुरुदेव भगवान खाक चौक के संस्थापक अर्जुन दास जी महाराज की जमात में चलते थे और सेवा भावना की उद्देश्य से पूरे देश में यज्ञ करते रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में तुलसीदास छावनी के महंत जनार्दन दास खाक चौक के श्री महंत बृजमोहन दास , जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, श्री राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, मंगल पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास, महंत अयोध्या दास, लक्ष्मणकिला से संत सूर्य प्रकाश शरण सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन