Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बराबरी पर रही वाराणसी व तुलसीपुर के पहलवानों की कुश्ती

बमबम यादव

Tue, Nov 8, 2022

दंगल प्रतियोगिता में नेपाल सहित देश के विभिन्न जिलों के दो सौ पहलवानों ने दिखाया दमखम

अयोध्या। परिक्रमा मार्ग से सटे गांव शाहनेवाजपुर में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। दंगल प्रतियोगिता में नेपाल सहित देश के विभिन्न जिलों के दो सौ पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। सबसे बड़ी कुश्ती 51 हजार के इनाम की रही। इसके लिए मुन्ना व निगम जौनपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। 15 मिनट तक चली कुश्ती आखिर में बराबरी पर छूटी।
दंगल के संयोजक प्रधान श्यामजी दूबे ने बताया कि इससे पूर्व दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया। श्यामजी ने बताया कि 25 हजार इनाम वाली कुश्ती में सुजीत जौनपुर व नवीन अयोध्या के बीच जोरदार टक्कर हुई। जिसमें आखिरकार अपने दांव पेच से सुजीत विजयी रहे। जौनपुर के सुनील व हनुमानगढ़ी के आशीष के बीच 24 हजार इनाम की कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। इसी तरह अयोध्या के ओमवीर ने 15 हजार इनाम वाली कुश्ती में राजभूषण नंदिनीनगर को पटखनी देकर वाहवाही लूटी। दंगल में लड़कियों ने भी भाग लिया। शिवानी पांडेय बहराइच व वैशाली सिंह नंदिनीनगर के बीच हुई पांच हजार इनाम की कुश्ती में शिवानी ने बाजी मारी। नेपाल से आए पहलवान राजबहादुर थापा व तुंग बहादुर थापा से कोई भी पहलवान कुश्ती लड़ने को तैयार ही नहीं हुआ। बताया कि दंगल में दिल्ली, कानपुर, जौनपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, बहराइच आदि जिलों से पहलवान आए थे। संचालन गोपाल दुबे व मृदुल दुबे ने किया। दंगल प्रतियोगिता में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, बसपा नेता करूणाकर पांडेय, संत मामा दास, संजय मिश्र, विकास श्रीवास्तव, समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हें मियां, पार्षद आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें