Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बड़ाभक्तमाल मंदिर में भगवान को लगा छप्पन भोग

बमबम यादव

Mon, Nov 7, 2022

बड़ा भक्तमाल जी की छावनी में श्री राम शरण दास महाराज का चल रहा है 47 वां वार्षिकोत्सव, विशाल भंडारा आज

अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के सिद्ध पीठ श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के पूर्वाचार्य महंत रामशरण दास महाराज का 47 वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में रविवार को मंदिर में संचालित रामकथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ। शाम को मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही साथ मंदिर में विराजमान भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया। भगवान फूल बंगलें में विराजमान रहें। यह महोत्सव श्री महंत कौशल किशोर दास महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद के साथ मंदिर की उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास महाराज के संयोजन में हो रहा है। महोत्सव में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी बल्लभाचार्य जी महाराज, महंत सुरेश दास, रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य महाराज, रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण, महंत रामशरण दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, महंत मनीष दास,नागा लखन दास, पूर्व विधायक पवन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या संत महंत और भक्तगण और अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें