Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है: देवाचार्य जी

बमबम यादव

Sat, Nov 26, 2022

रामनगरी में सोमवार को प्रतिष्ठित होगे राधा मोहन भगवान, राधा मोहन कुंज में चहुंओर उत्सव की धूम

251 वैदिक आचार्य कर रहें गीता का पाठ, नवनिर्मित भव्य श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट बह रही श्रीमद् भागवत कथा की रसधार

अयोध्या। श्री सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में नवनिर्मित भव्य श्री राधा मोहन कुंज का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास चहुंओर छाया है। राधा मोहन कुंज में इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा की रसधार बह रही है। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभु द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज कर रहें है। साथ ही 251 वैदिक आचार्य गीता का मूल पाठ कर रहें है जो आकर्षण का केंद्र है। महोत्सव का मुख्य उत्सव सोमवार 28 नवंबर को होगा जिसमें भगवान राधा मोहन की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होगी। ये रामनगरी अयोध्या का अलौकिक मंदिर होगा जिसमें भगवान राधा कृष्ण की भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित होगी। 

कथा के द्धितीय दिवस पर कथाव्यास द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी ने कहा कि सत्यं परमं धीमहि इस संसार में एक ईश्वर ही सत्य है जो दिख रहा है वह केवल वह प्रभु की माया है। भागवत की उत्पत्ति के बारे में बताया सुखदेव भगवान को श्री व्यास जी महाराज ने भागवत को प्रदान किया वही भागवत कथा आज हम सब को सुनने को मिल रही है। जगद्गुरु जी के बताया कि परमात्मा इस संसार में अपने भक्तों की रक्षा के लिए अनेक, अनेक अवतार लेकर आते भागवत में चौबीस अवतारो के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार रहते है। उदाहरण में पांडबो के लिए भगवान सारथी बने। महाभारत की कथा में के बारे में भी स्वामीजी ने कहा कि कोरव और पांडवों के युद्ध में विजय सत्य की ही होती है। जिसके रक्षक प्रभु होते हे उसे इस संसार में कोई नहीं हरा सकता। स्वामीजी ने पांडवों की कथा को बताया अपने कल्याण के लिए परमात्मा की भक्ति ही एक उपाय हे भक्ति को दो प्रकार की बताया निष्काम  भक्ति और सकाम भक्ति। निष्काम भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति जरूर होती है। कार्यक्रम के संयोजक श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर स्वभु द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी के कृपापात्र शिष्य महंत सनत कुमार शरण जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की इस पावन नगरी में श्रीसर्वेश्वर गीता ट्रस्ट द्वारा यह ऐतिहासिक व भव्य दिव्य भगवान राधा मोहन सरकार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है। जिसमें पूरे देश से हजारों संत साधक शामिल हुए हैं।इस मंदिर के द्वारा भगवान की अष्टयाम सेवाएं होंगी अन्य क्षेत्र चलेगा साथ ही ऐसे तमाम सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें