Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी 

बमबम यादव

Fri, Nov 25, 2022

नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत से 25-25 हजार  लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अयोध्या। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने व्यापक रुप से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। यह शक्ति प्रदर्शन 27 नवम्बर। को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर के जीआईसी मैदान में प्रस्तावित जनसभा के दौरान किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्र से 25 हजार व नगर पालिका तथा नगर पंचायत से 25 हजार कुल पचास हजार लोगो की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें टिकट के दावेदारों से भी भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। जनसभा स्थल व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। जो टिकट के दावेदारों द्वारा ले आयी जाने वाली भीड़ का आकलन करेगा। जो टिकट मिलने का एक आधार भी बनेगा। इसको लेकर पार्टी कार्यालय पर एक तैयारी बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या वर्तमान में विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित होने जा रही है। जिसको लेकर यहां के निवासियों में उत्साह का माहौल है। सरकार के प्रयासों की वजह से अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। जनसभा का उद्देश्य हर घर तक मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाना है। इसलिए इसकी व्यापक तैयारी हो कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति अवश्य जनसभा में सम्मलित हो। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी सक्रियता और बढ़ा दें। हर वार्ड में हर परिवार से एक लक्ष्य बनाकर सम्पर्क स्थापित करना प्रारम्भ कर दें। विभिन्न माध्यमों से लोगो को रैली में आने हेतु प्रेरित करें। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीआईसी के मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इसका संदेश काफी व्यापक जायेगा। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि पार्टी के टिकट के उम्मीदवारों के लिए भी यह जनसभा एक परीक्षा की भांति होगा। खासकर पार्षद व महापौर हेतु जो भी पार्टी से टिकट चाहते है वह अभी से तैयारियों में जुट जाये। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम के हर वार्ड में एक प्लान्ड तरीके से हमें जनसम्पर्क की रणनीति बनानी है। जनसम्पर्क युद्ध स्तर पर चलाना होगा। वार्ड के सभी पदाधिकारी इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बना लें। इस अवसर पर प्रतीक श्रीवास्तव, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश तिवारी, परमानंद मिश्रा, रामकुमार सिंह राजू, रमेश दास, अनुज दास, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, दिवाकर सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, आकाश मणि त्रिपाठी सभी वार्डो के प्रभारी, अध्यक्ष, संयोजक,  महापौर व पार्षद पद हेतु भाजपा से टिकट के दावेदार शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें