Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दीपोत्सव पर नगर निगम क्षेत्र को किया जायेगा भगवामय 

बमबम यादव

Fri, Oct 21, 2022

सांसद के आवास पर भगवा ध्वज का किया जा रहा निर्माण

अयोध्या। दीपोत्सव पर नगर निगम अयोध्या क्षेत्र को भगवामय किया जायेगा। सहादतगंज स्थित सांसद लल्लू सिंह के आवास पर हजारों भगवा ध्वज का निर्माण किया जा रहा है। ध्वज पर अंकित रामदरबार का चित्र त्रेतायुग में भगवान राम के आगमन के दृश्य का साक्षात दर्शन करायेगा।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सप्तपुरियों में प्रथम नगरी अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। रामराज्य की परिकल्पना यहां से वैश्विक स्तर पर प्रसारित हुई है। आदर्श शासन स्थापित करने की प्रेरणा हमें रामराज्य के बारें अध्ययन प्रदान करता है। दीपोत्सव के माध्यम से यहां की संस्कृति में समाहित आदर्श, मर्यादा व अनुशासन से पूरे विश्व को अवगत कराने का कार्य यूपी सरकार ने किया है। इस बार दीपोत्सव एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इस दीपोत्सव पर पूरे नगर निगम क्षेत्र को भगवामय किया जायेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरी अयोध्या को भगवामय करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेंदारियां सौपी गयी है। तैयार होने के उपरान्त क्रमशः इन ध्वज को विभिन्न स्थलों पर लगाने के लिए भेजा जायेगा। अयोध्या के घरों व गलियों में ध्वज लगाये जायेंगे। इस अवसर पर पार्षद सुरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, दिवाकर सिंह आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें