Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जगद्गुरु परमहंस आचार्य करेंगे राष्ट्रवाद महोत्सव, जुटेंगे 10 हजार लोग

बमबम यादव

Thu, Dec 16, 2021

देश से जातिवाद परिवारवाद तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करना होगा: जगद्गुरु परमहंस आचार्य

अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या आंग्ल नव वर्ष के शुभारंभ पर। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य राष्ट्रवाद महोत्सव का करेंगे आयोजन। 10 हजार लोग होंगे सम्मिलित। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने बताया कि अब देश में राष्ट्रवाद के राजनीति की आवश्यकता है। जातिवाद परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से ऊपर उठकर देश के सभी दलों को राष्ट्र की चिंता करनी चाहिए क्योंकि अगर हमारा रास्ता ही सुरक्षित नहीं है तो फिर हम भी सुरक्षित नहीं होंगे इसका जीता जागता उदाहरण अफगानिस्तान में शीघ्र ही देखने को मिला है। अफगानिस्तान की राज्य सत्ता राष्ट्र को एकत्रित करके नहीं चल सकी आज उस पर आतंकवादी अराजक तत्वों का शासन है। जहां पर बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं है शिक्षा व्यवस्था भी नष्ट हो गई है भारत में ऐसी स्थिति ना आए इसके लिए देश के सभी लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना पड़ेगा। यही कारण है कि 1 जनवरी को अयोध्या में राष्ट्रवाद महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग दस हजार लोग सम्मिलित होंगे और राष्ट्रवाद के लिए देश के कोने कोने में प्रचार सेमिनार गोष्ठी का आयोजन अयोध्या के बाद पूरे देश में करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवाद महा महोत्सव का एक ही मूल मंत्र होगा कि देश से जातिवाद परिवारवाद तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करना है और राष्ट्र के प्रति सभी को जागरूक करके एक साथ रख की सुरक्षा समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें