Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: चरण दर चरण साइकिल पर पड़ रहे वोट,आ रहे अखिलेश: लीलावती

बमबम यादव

Fri, Feb 18, 2022

कहा, दो चरणों के चुनाव में जनता का उत्साह समाजवादी पार्टी के पक्ष में रहा अब तीसरे चरण में बहुत भारी उत्साह से जनता ओतप्रोत है

जनता को सपा मुखिया अखिलेश यादव से है उम्मीद, घोषणा पत्र वचन पत्र के रुप में जारी, वह जनता के हित का है, सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं जो भी कहा है करके दिखाया है

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अयोध्या विधान सभा के गांव चांदपुर ,डाभा सेमर,अकवारा, सनेथू ,अंजना बनके गांव,में जनसंपर्क करते हुए सनेथू  एवं चांदपुर में चौपाल लगाकर जनता को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में लगाकर जनता उत्साह के साथ साइकिल का बटन दबाएं है अब तीसरे चरण में बहुत भारी उत्साह से जनता ओतप्रोत है। श्रीमती कुशवाह ने कहा कि लोगों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से ही उम्मीद है जो घोषणा पत्र जारी हुआ है वह जनता के हित का है कहा कि सपा के कथनी करनी में अंतर नहीं है।जो भी कहा है करके दिखाया है। श्रीमती प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री , महिलाओं को 1500 प्रति माह समाजवादी पेंशन, पांच साल राशन फ्री,साथ में  एक लिटर देशी घी , सरसों का तेल, चीनी भी ,मिट्टी का तेल भी मिलेगा। बेटियों को कन्या विद्या धन ,बच्चों को लैपटॉप ,किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा, एवं छुट्टा जानवरों से फसल बचाने के लिए उपाय किया जाएगा । साथ में महिला सभा की जिला अध्यक्ष आस्था सिंह कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार बनाने के लिए अयोध्या के पांचों विधान सभा सीट जिताकर लखनऊ भेजा जाएगा। चौपाल में। रामचंद्र मौर्य, नरेंद्र देव मौर्य, भीमल कुशवाहा, पंकज यादव, राजाराम यादव, ओमप्रकाश मौर्य, लक्ष्मी मौर्य, रेखा यादव, सुनरा यादव, गीता मौर्य, राधा यादव आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें। एवं सरकार बनने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें