Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है दरगाह हज़रत शीष

बमबम यादव

Mon, Feb 7, 2022

दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर मांगी गई अमनो सुकून की दुआएं

अयोध्या। अयोध्या में हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाली दहगाह हज़रत शीष अलैहिस्सलाम का दो दिवसीय सालाना उर्स आज सम्पन्न हुआ। अयोध्या के  मणिपर्वत रोड स्थित पैगम्बर हज़रत शीष अलैहिस्सलाम का दो दिवसीय सालाना उर्स शनिवार से बड़े ही अदबो एहतेराम से मनाया गया। पैग़मर हज़रत शीष अलैहिस्सलाम के सज्जादा नशीन अलौदे मखदुम पीर सैय्यद मोहम्मद आसिफ फिरदौसी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत उर्स का अयोजन हुआ। रविवार को सुबह कुरआन ख्वानी के बाद सुबह 10 बजे ग़ुस्ल मज़ार शरीफ का आयोजन हुआ। दूर दराज से आने वाले जायरीनों ने अपने अकीदत के हिसाब से मज़ार पर चादर पोशी व गुल पोशी करते हुए दुआएं मांगी। सज्जादा नशीन हज़रत शीष अलैहिस्सलाम व औलादे मखदूम मौलाना मोहम्मद आसिफ फिरदौसी ने बताया कि हज़रत शीष पैगम्बर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय सालाना उर्स अरबी माह के 3 व 4 रजब को मनाया जाता है, जोकि इस फरवरी माह को 5व 6 तारीख को मनाया गया। दो दिवसीय उर्स के मौके पर ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का भी आयोजन हुआ, जिसमें बरेली से आज़म रज़ा तहसीनी,बहराइच से ज़ाकिर इस्माइली, कानपुर से नूर अहमद नूर, बनारस से सद्दाम, लखनऊ से ताहिर सहित अन्य मशहूर शायर शामिल होंगे। जबकि उत्तराखंड से मुफ़्ती इरफानुलहक़, सोनभद्र से मुफ़्ती शब्बीर अहमद, केरला से मुफ़्ती जियाउल हक सहित अन्य कई नामी गिरामी उल्माए किराम भी ईदमिलादुन्नबी को खेताब संबोधित किये। कार्यक्रमों के बारे में दरगाह के मोतवल्ली सैय्यद हेलाल अहमद ने बताया कि दो दिन लंगर का भी आयोजन हुआ। उर्स के अंतिम दिन यानी रविवार को देर रात तक आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें