Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: खाक चौक में श्रीराम कथा महोत्सव मंगलवार से

बमबम यादव

Mon, Feb 21, 2022

व्यासपीठ से मानस मर्मज्ञ प्रख्यात कथावाचक महंत अयोध्या दास के मुख से होगी रामकथा की अमृत वर्षा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक जो सिर्फ अयोध्या तक ही नही पूरे भारत वर्ष में जिसकी शाखा मंदिर है। वहां 22 फरवरी दिन मंगलवार से श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पूरे भारत से साधु संत महंत व साधक अयोध्या आ गये है। इस कथा महोत्सव में व्यासपीठ से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा प्रख्यात कथावाचक महंत अयोध्या दास जी महाराज करेगें। रामकथा 22 से लेकर 2 मार्च तक समय 2 बजे से 6 बजे तक चलेगा। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती राजेश्वरी श्री परमेश्वर वैष्णव है। कथा प्रवक्ता महंत अयोध्या दास जी महाराज ने बताया कि परमपूज्य सद्गुरुदेव श्रीमहंत प्रहलाद दास जी महाराज के पावन स्मृति में यह श्री रामकथा महोत्सव हो रहा है। जिसमें पूरे भारत से श्रीमहंत , महंत  महामंडलेश्वर व संत साधक आ रहे है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महंत अयोध्या दास महाराज ने कल यानि मंगलवार को दोपहर 2 बजे समारोह पूर्वक होगा। इस मौके पर श्रीमहंत कृष्ण गोपाल दास महंत धर्मदास आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें