Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कामधेनु आश्रम के पूर्वाचार्य महंत गोवर्धन दास को संतो ने किया नमन

बमबम यादव

Sat, Nov 5, 2022

अयोध्या। वैष्णो नगरी अयोध्या के बाईपास स्थित कामधेनु आश्रम में पूर्वाचार्य महंत गोवर्धन दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर महामंडलेश्वर रामलोचन दास के सानिध्य में वर्तमान महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या के मूर्धन्य विद्वान एवं संतों महंतों ने श्री महाराज जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की महाराज जी सरल स्वभाव के संत थे और आश्रम में निरंतर संत सेवा गौ सेवा करते रहते थे। महामंडलेश्वर आशुतोष महाराज ने बताया की गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से आश्रम में संत सेवा गौ सेवा और ठाकुर जी की सेवा निरंतर चल रही है और चलती रहेगी।श्रद्धांजलि सभा में महंत बलराम दास, मंगल पीठाधीश्वर महंत कृपालु राम भूषण दास महंत अर्जुन दास सतगुरु बधाई भवन के पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन शरण, बाल योगी महंत रामदास, विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, सांसद बृजभूषण सिंह, समाजसेवी सुदीप भूषण शरण सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे पवन सहित हजारों की संख्या में संत महंती एवं भक्तगण श्री महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें