Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने रामलला के दरबार के टेका माथा

बमबम यादव

Sun, Jul 3, 2022

रामलला के आशीर्वाद से महाराष्ट्र में फिर से एक बार हिंदुत्व और राम भक्तों की सरकार बनी : महंत परशुराम दास

अयोध्या। महाराष्ट्र से रामनगरी अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने श्री राम लला व हनुमान जी के दर्शन पूजन कर संतो महंतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान किला मंदिर पहुंच महंत परशुराम दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया।संकट मोचन हनुमान किला मंदिर में आज संतो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका संयोजन महंत परशुराम दास ने किया।सम्मान समारोह में संतों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आशीर्वाद दिया और कहां सरकार को व्यवस्थित करके रामलला का दर्शन करने अयोध्या आए मुख्यमंत्री, क्योंकि रामलला के आशीर्वाद से महाराष्ट्र में फिर से एक बार हिंदुत्व और राम भक्तों की सरकार बनी है। महाराष्ट्र में भी पालघर की घटना अब नहीं दोहराई जाएगी और जिन संतों की निर्मम हत्या हुई थी उन्हें न्याय मिलेगा।

महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि आज अयोध्या के संतो महंतों में महाराष्ट्र में हिंदुत्व की सरकार बनने की खुशी है। क्योंकि पिछले ढाई साल से महाराष्ट्र में संतो और हिंदुओं पर अत्याचार हुए हैं जबकि एक समय वह था जब शिवाजी महाराज ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ाई लड़ी और कई अपनों को हिंदुत्व की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया। उन्होंने ने कहा कि आदित्य ठाकरे के साथ एकनाथ शिंदे भी अयोध्या आए थे। लेकिन श्री राम लला ने एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद दिया और उनकी सरकार बनी और जो हनुमान जी के भक्तों को जेल भेजने का काम किए वह सत्ता से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि संतो में अपार खुशी है सभी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद दे रहे हैं और बहुत जल्द एकनाथ शिंदे श्री रामलला का दर्शन करेंगे।इस माैके पर श्रीरामचरित मानस विद्यापीठ महंत कमलादास रामायणी, खाकचाैक के महंत पुजारी रामचरण दास, राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता चंद्रांशु महाराज, महंत अयाेध्या दास शास्त्री, सुग्रीव आश्रम महंत बालयाेगी विनाेद दास, महंत धर्मदास, महंत रामभजन दास, संतदास, महाराष्ट्र से बाला मुदिलयार, निखिल वाडेकर, बालाजी कृष्णम मांगरू, अयोध्या भाजपा के वरिष्ठ मंत्री विपिन सिंह बबलू, बंटी सिंह आदि माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें