Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: उर्मिलेश, प्रो. याकूब यावर व नेहा सिंह राठौर को मिलेगा माटी रतन सम्मान

बमबम यादव

Tue, Nov 22, 2022

अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2022 में माटी रतन सम्मान पाने वाले नामों की किया घोषणा

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2022 में माटी रतन सम्मान पाने वाले लोगों के नामों की घोषणा कर दिया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने अवंतिका होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी में माटी रतन सम्मान उर्मिलेश उर्दू में प्रो याकूब यावर तथा जनगीतों की लेखिका और गायक नेहा सिंह राठौर को माटी रतन सम्मान प्रदान किया जाएगा।
    उन्होंने ने दावा किया कि देश भर में शहीदों की स्मृति में कोई सम्मान नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि माटी रतन सम्मान लोक सम्मान है जो किसी भी सरकारी सम्मान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह पूर्वांचल में नोबेल पुरस्कार की तरह प्रख्यात है।यह सम्मान पाने वाले अनेक लोगों को देश के सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है। सम्मान में प्रस्सतिपत्र के अलावा छ अन्य चीजें भी प्रदान की जाएगी। इसमें सम्मान राशि भी शामिल हैं।  श्री पाण्डेय ने बताया कि सम्मान समारोह काकोरी एक्शन के शहीदों के शहादत दिवस 19 दिसंबर को मंडल कारागार अयोध्या के शहीद कक्ष में प्रदान किया जाएगा।इसी दिन शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति भी दी जाएगी इसके लिए गुरुकुल, यतीमखाना तथा मूकबधिर विद्यालय के छात्रों का नाम क्रमशः सौरभ कुमार, आसिफ रज़ा,अमन वर्मा का चयन किया गया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक ने बताया कि शहीद दिवस पर डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा गीता पाण्डेय स्मृति निबंध प्रतियोगिता का आयोजन मनोहर लाल इंटर कालेज में 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को क्रमशः तीन हजार दो हजार तथा एक हजार नकद पुरस्कार तथा प्रसस्ति पत्र दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें