Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने दी तहरीर

बमबम यादव

Mon, Oct 17, 2022

आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ रामनगरी के संतों का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा

अयोध्या। आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ रामनगरी में संतों का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है। फिल्म के विरोध में रविवार को जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने अयोध्या कोतवाली में एक तहरीर दी है।

तहरीर में फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री एवं सेंसर बोर्ड पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने दिए गए तहरीर में कहा है कि सनातन धर्म को इतना सस्ता समझ लिया गया है जो देखो वह हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ा रहा है। यदि आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। तो इसके भयावह परिणाम होंगे। अयोध्या कोतवाली के एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि उन्हें परमहंसाचार्य की तरफ से तहरीर मिली है। वह जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें