Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अनूप चौधरी ने पीएम व सीएम से किया मांग, बने धार्मिक फिल्म बोर्ड

बमबम यादव

Sat, Oct 8, 2022

आदिपुरुष फिल्म में भगवान राम के अपमान को लेकर एसएसपी से मिले अनूप चौधरी की वार्ता

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे सदस्य सलाहकार समिति रेल मंत्रालय भारत सरकार के अनूप चौधरी ने आदिपुरुष फिल्म में भगवान राम को अपमानित करने को लेकर अयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा से की मुलाकात पूरे मामले को कराया अवगत। उन्होंने कहा कि निर्णय लिया कि सर्वप्रथम फिल्म के निर्माता निर्देशक को एक पत्र भेजेंगे। पत्र में लिखा होगा कि जो आदिपुरुष फिल्म में भगवान श्री राम माता सीता जी और हनुमान जी का स्वरूप को गलत तरीके से दर्शाया गया है इसे ठीक करके अच्छी फिल्म बनाकर अच्छा रिलीज करिए हम सब आपको पूरा समर्थन और सहयोग करेंगे ,किंतु आप ऐसी फिल्म मत बनाएं जिससे हमारे आराध्य भगवान श्री राम जी का अपमान हो और हम लोगों को ठेस पहुंचे , मैं सरकार से भी मांग करूंगा अपने गुरुजी रामलला जी के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर उनसे मांग करेंगे कि जैसे देश में फिल्म सेंसर बोर्ड है उत्तर प्रदेश में विकास परिषद है उसी तरीके से एक धार्मिक फिल्म बोर्ड बने जो भी लोग धार्मिक फिल्में बनाना चाहते हैं। उनका स्वागत है किंतु उस बोर्ड से स्वीकृति अवश्य लें, अपनी फ़िल्म की कहानी बोर्ड के सामने प्रस्तुत करें तब यह पता चल जाएगा कि फ़िल्म निर्माता कौन सी फिल्म दिखाना चाहते हैं आप भगवान का कैसा रूप दिखाना चाहते  हैं अगर हमारे शास्त्र ग्रंथों के हिसाब से है तो अच्छा है नहीं बोर्ड बताएगा कि इसे संशोधन करके बनाएं उससे और भी फायदे होंगे निर्माता-निर्देशक की फिल्में ग़लत तरीक़े से दिखाने पर बैन हो जाती हैं।  जब बोर्ड सब अपनी अध्यक्षता में फ़िल्म बनाने की अनुमति देगा तब निर्माता निर्देशक का समय पैसा बचेगा फिल्मों के विरोध को लेकर जो देश में दंगे हो जाते हैं दंगा भी नहीं होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें