Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल में जुटें देश के नामी गिरामी पहलवान

बमबम यादव

Sat, Oct 29, 2022

सर्वधर्म समभाव के अध्यक्ष व एकता विराट दंगल के आयोजक मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मियां में सभी पहलवानों का किया स्वागत

दिल्ली हरियाणा पंजाब गाजीपुर बनारस मऊ बलिया अमृतसर से जुटें पहलवान

अयोध्या। सरयू नदी के किनारे बाटी वाले बाबा के स्थान के निकट अखिल भारतीय एकता विराट दंगल के तत्वावधान में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों के पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी शक्ति व दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता में 80 से ज्यादा पहलवानों ने प्रतिभाग किया। हेवीवेट इनामी कुश्ती अभिनायक पहलवान कानपुर ने नवाज अली को हराकर जीती। इसी तरह से दूसरी बड़ी इनामी कुश्ती हनुमानगढ़ी के आशीष दास ने गोलू पहलवान गोरखपुर को परास्त कर जीती। इस प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। पहला बड़ा मुकाबला लखनऊ की अनुष्का व गोण्डा की शिवानी के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में शिवानी विजयी रही। इसी तरह दूसरी बड़ी कुश्ती डाभासेमर स्टेडियम अयोध्या की रूपाली व रोशनी के बीच रहा जिसमें रुपाली ने बाजी मारी। पहलवानों में खास तौर पर अभिमन्यु पहलवान, अनिल मान व धर्मेन्द्र चौहान दिल्ली, कलुआ पहलवान मुजफ्फर नगर, सतपाल पहलवान, अभिनायक पहलवान कानपुर, अली पहलवान कोटला पंजाब, विशाल सहानी नंदिनीगर गोंडा, पूर्वांचल केसरी अनूप पहलवान तथा हनुमानगढ़ी के पहलवान मनीराम दास, इंद्रदेव दास व राजेश दास का जलवा रहा। रेफरी की भूमिका चौधरी रामदेव पहलवान ने निभाई। कुश्ती में आयोजन ओमवीर पहलवान ने किया। इस एकता विराट कुश्ती का संयोजन समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे भाई व समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने किया।इस मौके पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, पूर्व प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी महंत माधव दास, महंत बृजमोहन दास, महंत अर्जुन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,अभिषेक दास, विराट दास, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन सहित बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें