: गोंडा जिले से आकर धार्मिक स्थलों, जिला अस्पताल और कचेहरी पर करते थे वारदात
Wed, Oct 16, 2024
चोरी की सात बाइक के साथ चार गिरफ्तार
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस द्वारा चोरी की सात मोटर साइकिल सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को इन सभी को पुलिस ने बालूघाट बरेहटा क्षेत्र से पकड़ा। यह शातिर चोर अयोध्या में चारमाह से सक्रिय थे जो जिला अस्पताल, कचेहरी, अयोध्या का पुराना सरयू पुल और नागेश्वरनाथ के आसपास में बाइक चोरी की बारदात कर पड़ोसी जिला गोंडा फरार हो जाते थे। पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन में अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा और उनकी टीम से इन शातिर चारों को पकड़ने में सफलता पाई। इनमें से अधिकांश पर चोरी आदि के लगभग 10 मुकदमें दर्ज हैं। यह अपराधी पुलिस ने लिए सिरदर्द बने हुए थे। एसपी सिटी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के लिए अयोध्या में कोई जगह नहीं है। इससे निपटने के लिए एसएसपी राजकरन नैय्यर की अध्यक्षता में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 542/24 धारा 35 (1)ई बीएनएसएस व 317(2), 317(4), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लाल सिंह पुत्र राज कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गडरियाबाग थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड । गुफरान पुत्र उस्मान उम्र करीब 26 वर्ष निवासी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या दीपक पुत्र लाल मोहन उम्र करीब 22 वर्ष नि0 गडरियाबाग थाना किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड । मुन्ना चौहान पुत्र पप्पू चौहान उम्र करीब 21 वर्ष निवास फतेहगंज दालमंडी थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या शामिल हैं। बरामद की गई मोटर साइकिल में एचएफ डीलक्स वाहन संख्या यू पी 42ए डब्ल्यू 4912, एचएफ डीलक्स वाहन संख्या यू पी 42ए डब्ल्यू 9365, मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स वाहन संख्या यू पी 42एपी 8374, स्प्लेंडर प्लस चेचिस नं0 एमबीएलएचए10 ईजे 9 एचसी 18569, स्प्लेंडर प्लस वाहन संख्या यू पी 51एजेड 5688, मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस वाहन संख्या यू पी 42बी डी 2379 शामिल है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों में गुफरान का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके ऊपर कोतवाली नगर और बस्ती जिले में चोरी आदि के कुल 13 मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त लाल सिंह पर पटरंगा थाना और कोतवाली नगर में 5 मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त मुन्ना चौहान पर कोतवाली नगर में 3 मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त दीपक पर कोतवाली नगर में 3 मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा भी इस ग्रुप की आपराधिक वारदातों का पता लगाया जा रहा है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, नयाघाट चौकी प्रभारी विजयंत मिश्र, लक्ष्मणघाट चौकी प्रभारी जगन्नाथ मणि त्रिपाठी, उप निरीक्षकों मे मनोज कुमार, प्रवीण कुमार सिंह और आशीष सिंह के अलावा मुख्य आरक्षी सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी शामिल रहे।
: रामनगरी के परिक्रमा मार्ग को लेकर संतों में रोष
Wed, Oct 16, 2024
योगी सरकार की योजनाओं पर अफसरशाही हावी, परिक्रमा मार्ग देखकर संत हुए द्रवित
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही संजीदा है। अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है,चारों तरफ कार्य हो रहें है। भगवान रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जागृत हो गई है। भगवान रामलला के विराजमान होने के बाद ये पहली कार्तिक परिक्रमा मेला 20 दिनों बाद शुरु होने जा रहा है। इस बार लाखों की संख्या में रामभक्त अयोध्या आकर परिक्रमा मेला में शामिल होगें। परिक्रमा पथ अभी भी निर्माणाधीन है, जगह जगह गड्ढे है। ऐसे में श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी होगी जिससे योगी सरकार की किरकिरी होगी,जबकि योगी सरकार परिक्रमा पथ निर्माण करने के लिए सालों पहले ही पैसा वा टेंडर दे दिया था जिससे अच्छी से अच्छी व्यवस्था परिक्रमार्थियों के लिए हो सके। इससे इतर यहां के अधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी भी परिक्रमा पथ बनकर तैयार न सका। जिसको लेकर रामनगरी के संतो में काफी रोष है। नगरी के बड़ा भक्त माल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास जी महाराज ने कहा कि योगी जी अयोध्या के सजाने सवारने में दिनरात लगे हुए है। लगातार संतों से वार्ता करके अयोध्या के विकास की बात करते है। अयोध्या का ऐतिहासिक व पौराणिक परिक्रमा मार्ग में बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये पहले ही स्वीकृति कर दिये इसके बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज भी परिक्रमा मार्ग निर्माणधीन है। जिससे परिक्रमार्थियों को परिक्रमा करने काफी समस्या होगी। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से मांग करते है कि परिक्रमा मार्ग जल्दी से जल्दी ठीक किया जाये, जिससे ऐतिहासिक व पौराणिक कार्तिक परिक्रमा मेला सकुशल सम्पन्न हो सके। तो वही उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के महंत डा भरत दास जी महाराज ने कहा कि आने वालों रामभक्तों को कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों को समय से पहले ही व्यवस्था करनी चाहिए। योगी जी अयोध्या के विकास को लेकर गम्भीर है इसलिए हम अधिकारियों से मांग करते हैं कि सरकार की मंशा के अनुसार अयोध्या का विकास करायें और परिक्रमा मार्ग ठीक करायें। रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि योगी जी की सरकार में अयोध्या को वैश्विक स्तर पर विकास किया गया है। भगवान रामलला अपने निज भवन में विराजमान हो गए हैं पूरी अयोध्या आनंदित और उल्लासित है। ऐसे में इस बार कार्तिक परिक्रमा मेला में लाखों राम भक्त अयोध्या आएंगे और परिक्रमा करेंगे, ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि परिक्रार्थियों को कोई तकलीफ ना होने पाए इसलिए परिक्रमा मार्ग को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। नगरी के तुलसी दास जी की छावनी के पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या सज सवर रही है योगी सरकार ने अयोध्या का सर्वांगीण विकास किया है।,तमाम योजनाएं चल रही है। कार्तिक परिक्रमा मेला शुरू होने में 20 दिन शेष बचा है परिक्रमा पथ अभी तक बनकर तैयार नही हुआ है। ऐसे परिक्रार्थियों को बहुत तकलीफ होगा जो बहुत ही पीड़ादायक होगा। हम अधिकारियों से मांग करते हैं कि परिक्रमा पथ का निर्माण जल्दी कराया जाए जिससे किसी को समस्या न हो।
: संत तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा
Tue, Oct 15, 2024
अयोध्यावासी भगवान राम के अतिप्रिय है, सभी को करना चाहिए सम्मान: डा महेश दास
राम भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए भक्त, रामकोट की परिक्रमा कर सन्तो ने आयोजित किया भरत मिलाप कार्यक्रम
जगह-जगह आरती व पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का लोगों ने किया स्वागत
मोदनवाल समाज के द्धारा 125 वर्ष से हो रहा ये भरत मिलाप
अयोध्या। रविवार की देर रात भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री हनुमानगढ़ी पर भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झाकिंयों ने सबका मन मोह लिया। जय श्री राम के गगन भेदी उद्घोष से पूरा परिवेश राममय हो गया। चौदह वर्ष बाद राम भरत मिलाप देख कर लोग कहने लगे कि भाई हो तो भरत जैसा।निकाली गई शोभा यात्रा में रथ पर भगवान राम और माता सीता के अलावा भ्राता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न व हनुमान जी के प्रतिरूप सवार थे। भगवान राम और माता सीता की मनोहर छवि का दर्शन करने के लिए सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने जगह-जगह दर्शन पूजन आरती पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया।
संतों ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ भरत मिलाप शोभायात्रा के रूप में ऐतिहासिक रामकोट की परिक्रमा की। परिक्रमा का श्री गणेश श्री हनुमान जी के प्रतीक निशान का रामलीला स्थल भगवदाचार्य स्मारक सदन में वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास व महामंत्री संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में संतों ने पूजन अर्चना वह भगवान के स्वरूपों का माल्यार्पण किया। इसके पश्चात शोभायात्रा जय श्री राम के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा नगर के श्रृंगार हाट, पुराना बस स्टॉप, कजियाना, टेढ़ी बाजार, दोराही कुआं,अशरफी भवन आदि मार्गो से होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचा। शोभा यात्रा में विभिन्न रथो पर विराजमान भगवान के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। वहीं हनुमानगढ़ी अखाड़े के नागा संतो द्वारा किए जा रहे विभिन्न करतब को देखते ही बन रहा था।इस अवसर पर महंत अवधेश दास, जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, महंत इंद्रदेव दास, संत सरोज दास, हनुमानगढ़ी सरपंच रामकुमार दास, श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश दास, एस एसपी अयोध्या राज करन नय्यर, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, मामा दास, महंत बालयोगी रामदास, सूर्यभान दास, उपेंद्र दास, संत अजीत दास, पूर्व पार्षद रमेश दास, शिवम श्रीवास्तव, राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। व्यवस्था वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। सम्पूर्ण आयोजन संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा भरत मिलाप कार्यक्रम को लेकर आयोजित किया गया था। इस भरत मिलाप का आयोजन पिछले 125 वर्षों से होता आ रहा है जिसका संयोजन मोदनवाल समाज करता है।