: डिम्पल यादव के जन्मदिन पर रामनगरी में हुआ यज्ञ हवन
Tue, Jan 16, 2024
गरीबों असहायों दीन दुखियों को बाटा गया कंबल, हुआ विशाल भंड़ारा
अयोध्या। यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का सोमवार को 46वां जन्मदिन था। इस मौके पर रामनगरी में यज्ञ हवन पूजन हुआ। दीन दुखियों गरीबों की सेवा हुई। रामनगरी के सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में वैदिक आचार्यों द्धारा विधिवत यज्ञ हवन किया गया जिसमें उनके दीघार्यु होने के लिए साधु संतो व सपा नेताओं ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम के संयोजक समाजवादी पार्टी से जुड़े करतलिया बाबा आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास के अध्यक्षता में हवन पूजन व मां सरयू का भव्य अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में सौकड़ों लोगो को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक करतलिया आश्रम के युवा महंत बालयोगी रामदास कहते है कि आमजन गरीबों असहायों दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हमारे नेता अखिलेश यादव किसान नौजवान के लिए दिन रात सोचते हैं। महंत रामदास जी दावे के साथ कहते है कि साधु संतो का सम्मान हमेशा सपा ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है। आज सांसद जी के 46वें जन्मदिन पर संत धर्माचार्य यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिये। महंत रामदास ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हर फैसलों में हमेशा उनके साथ खड़ी रहने वाली डिंपल यादव ने सपा को मजबूती देने के लिए काफी काम किया है। महंत रामदास ने कहा कि डिंपल यादव जी प्रदेश ही नहीं देश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत की तरह हैं राजनीति में बिना शोर-शराबा किए महिलाओं के मुद्दों को किस तरह राजनीति के केंद्र में रखा जाए यह अगर सीखना है तो माननीय डिंपल यादव जी से सीखें। शिक्षित महिलाओं के मुद्दों को राजनीति में प्रमुखता से जगह दिलाने के लिए प्रदेश उन का आभारी रहेगा। पिछली सरकार में जहां वीमेन हेल्पलाइन डायल 100 जैसी योजनाओं को मूर्त रुप देने और दृढ़ता से लागू करवाने के पीछे उनकी संकल्प शक्ति और प्रतिबद्धता को हम देख सकते हैं। वहीं एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों को सहायता राशि देने का मामला हो या विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही लड़कियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देना हो इन सब के पीछे उनका अहम रोल रहा है। उन्होंने कहा कि ये कंबल वितरण पूरे एक सप्ताह चलेगा। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस मौके पर महंत कन्हैया दास, महंत विनोद दास, महंत आनंद दास,महंत अगंद दास, राम सजीवन सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: आध्यात्मिक नगरी अयोध्या का एक गौरवशाली इतिहास है: महंत गौरीशंकर दास
Tue, Jan 16, 2024
महंत गौरीशंकर दास ने रामजन्मभूमि में भगवान रामलला को सवा तीन किलो चांदी व हनुमानगढ़ी में हनुमानजी को मुकुट भेंट किया
अयोध्या। भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व अयोध्या नगरी उत्सव का केंद्र बन चुकी है। प्रतिदिन अयोध्या में तमाम ऐसे धार्मिक और पारंपरिक आयोजन हो रहे हैं जो अयोध्या की गरिमा और संस्कृति का परिचय कराती हैं।राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। यह दुनियाभर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और शुभ अवसर है। ऐसे में इस खास मौके पर देशभर से भक्त अनोखे उपहार भेज रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हनुमानगढ़ी के महंत गौरीशंकर दास जी महाराज ने रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला की सेवा के लिए श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर सवा तीन किलो चांदी की थाल बड़े दिनेश जी को भेंट किया,और श्री हनुमानगढ़ी में हनुमानजी के सेवा में भव्य मुकुट रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को भेंट करेंगे।महंत गौरीशंकर दास जी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कुछ लोगों ने विवादित टिप्पणियां की हैं। इन लोगों ने न कभी रामायण पढ़ी है और न ही संस्कृत। इन लोगों को प्राचीन भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन की आस्था के केंद्र हैं। उन पर अशोभनीय टिप्पणी करना अनुचित है। महंत गौरीशंकर दास जी ने कहा भगवान राम जी के दिव्य भव्य मंदिर का सपना देश के जन-जन का सपना था। यह मूर्त रूप ले रहा है। जितना आनंद हमें है, सभी सनातनियों को भी है। देश के कोने-कोने से आने वाले लोग सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हैं। अपने स्तर पर हर कोई मूल्यवान से मूल्यवान उपहार भगवान को भेंट कर रहा है। भगवान अपने घर पहुंच रहे, इससे बड़ी और क्या हो सकती है। पूज्य संत समाज।
: मोदी के गढ़ में भी खुला सपा का खाता
Thu, Dec 8, 2022
अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने गुजरात में खोला खाता
समाजवादी पार्टी ने इस बार गुजरात के आम चुनाव में अपना खाता खोल लिया है। समाजवादी पार्टी ने गुजरात की कुशियाना विधानसभा सीट पर दर्ज की है। यहां के साइकिल के सिंबल पर कांधल जड़ेजा विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को करीब 25000 मत के अंतर से मात दी है। इससे पूर्व भी कांधल जड़ेजा दो बार इस सीट निर्वाचित हो चुके है। सपा के लिए यूपी उपचुनाव के साथ गुजरात से भी खुशी की लहर है।