: एक देश एक चुनाव व एक देश एक कानून लागू हाे: जगद्गुरू परमहंस
Tue, Jan 3, 2023
एक देश एक कानून और एक चुनाव को लेकर श्रीरामलला सरकार को दिया जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने पत्र
अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी, रामघाट के पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने 'एक देश एक कानून और एक देश एक चुनाव' काे लेकर श्रीरामलला सरकार के नाम एक पत्र मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को साैंपा। साेमवार काे परमहंसाचार्य रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के रामघाट स्थित आश्रम पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुजारी काे पत्र साैंपा। जगद्गुरू परमहंस की मांगाें का बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने भी समर्थन किया है। रामलला के नाम इस पत्र में इकबाल के भी हस्ताक्षर हैं। इस अवसर पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि परमहंसाचार्य ने रामलला के नाम एक पत्र मुझे समर्पित किया है, जिसमें उनकी मांगे हैं एक देश एक चुनाव और एक देश एक कानून लागू हाे। उनकी मांगे बहुत ही अच्छी हैं, जिनका हम भी समर्थन करते हैं। यह पत्र हम श्रीरामलला सरकार काे समर्पित करेंगे। उनसे निवेदन करेंगे कि पत्र में जाे भी मांगे हैं। वह जल्द से जल्द पूरी हाें। उन्होंने कहा कि परमहंसाचार्य का कार्य बहुत ही सराहनीय है। वह हिंदू राष्ट्र काे लेकर पूरे देश में अलख जगा रहे हैं। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि एक देश एक चुनाव व एक देश एक कानून लागू हाे। इसकाे लेकर उन्होंने रामलला काे पत्र साैंपा है। राष्ट्रहित में उक्त दाेनाें कानून भारत सरकार तत्काल बनाकर लागू करे। ऐसी प्रेरणा व सामर्थ्य भगवान रामलला भारत सरकार काे प्रदान करने की कृपा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र स्वस्थ रहें, दीर्घायु हाें। वह भारत काे हिंदू राष्ट्र व अखंड बनाएं। राष्ट्रहित में काम करते रहें।
: सीओ सिटी पर विपक्षी के साथ मिलकर दुकान पर अवैध कब्जा कराने का आरोप
Sat, Dec 31, 2022
पुलिस ने जबरिया रात में 3 बजे लिंटर डालकर दुकान का शटर बन्द कर दिया: प्रेम कुमार सोनी
अयोध्या। रिकाबगंज चौकी क्षेत्र में एक जमीनी विवाद के मामले में पीड़ित ने सीओ सिटी पर विपक्षी के साथ मिलकर जबरिया अपनी दुकान पर कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिकाबगंज बल्लाहाता निवासी प्रेम कुमार सोनी का अलका टॉवर के सामने स्थिति एक दुकान को लेकर आरटीओ ऑफिस के सेवानिवृत्त कर्मचारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव से विवाद विवाद चल रहा था। पीड़ित का कहना है कि जिस भवन को लेकर विवाद चल रहा है उस मे वह बेसमेंट की एक दुकान में वर्ष 2008 से बातौर किरायेदार नगर निगम में दर्ज है। लेकिन खुद को मालिक बताने वाले केके श्रीवास्तव ने जबरिया पुलिस की सीओ के सह पर 23 व 24 दिसम्बर को रात में 3 बजे लिंटर डालकर उसकी दुकान का शटर बन्द कर दिया। यह तब हुआ है जब पीड़ित ने 4 दिन पहले ही इस बात की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को जानकारी दे दी थी कि विपक्षी की नियति ठीक नही है वह ऐसी हरकत कर सकता है। जिस दिन रात में उसकी दुकान बंद की जा रही थी उस दिन रात में 1 बजे तक पीड़ित ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया लेकिन अवैध निर्माण को नही रोका जा सका। पीड़िता का आरोप है कि नियम कानून को ताख पर रखकर सीओ सिटी ने एक पक्षीय कार्यवाही करवाकर उसके साथ अन्याय किया है। पीड़ित प्रेम सोनी ने उच्चाधिकारियों को लिखे शिकायत पत्र में कहा है कि सीओ सिटी ने पीड़ित के फरियाद करने पर खुलेआम धमकी दी है।
: नेताजी सुभाष के सपनों का भारत बनाना है: वेदांती
Sat, Dec 31, 2022
आजाद हिंद फौज के प्रथम स्वतन्त्रता दिवस पर नेताजी सुभाष को किया नमन
भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत ने किया भारतमाता पूजन समारोह का आयोजन
अयोध्या। भारतीय शिक्षण मण्डल अवध प्रांत की ओर से शुक्रवार को भारतमाता पूजन समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ गुरुकुल, हनुमान वाटिका में आयोजित समारोह में आजाद हिन्द फौज के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस और भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गुरुकुल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
समारोह के अध्यक्ष श्रीराम कथा मर्मज्ञ रमेश दास वेदांती ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के प्रथम प्रधानमन्त्री नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सन 1943 में आज के ही दिन पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराकर भारत की स्वतंत्रता का उदघोष किया था। श्री वेदांती ने कहा कि भारत राष्ट्र के निर्माण में नेताजी सुभाष से प्रेरणा लेकर हम सबको योगदान करना है।
गुरुकुल के प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ने कहा कि हमें बच्चों को राष्ट्र के उस गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है, जिसे कांग्रेस की सरकारों ने दबाने का कुप्रयास किया। मुख्य वक्ता रोशन प्रेमयोगी ने कहा कि अखण्ड भारत का सपना रामराज्य की स्थापना से ही पूरा होगा।
भारतीय शिक्षा मंडल युवा आयाम के प्रांत प्रमुख आदर्श सिंह ऋषभ ने बताया कि पूरे प्रांत में 300 से अधिक स्थानों पर 30 दिसंबर को भारतमाता का पूजन, झंडारोहण और भारतमाता की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अयोध्या महानगर के 43 स्थानों पर एवं जनपद के 22 अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न कालेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। हनुमान वाटिका में समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। भारतमाता के गान से समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह, आचार्य सदाशिव, आचार्य रोहित समेत कई संतगण भी उपस्थित रहे।