: लोगों की सेवा करके ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता: महंत कमलनयन दास
Sun, Dec 12, 2021
श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में लगा शिविर कैंप,931 नेत्र रोगियों का हुआ पंजीकरण
अयोध्या। मानव सेवा ही परम धर्म है। सेवा के द्वारा ही समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है। हर व्यक्ति को सेवा का व्रत लेना चाहिए। उक्त उद्गार व्यक्त किया श्री मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जी ने श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय वासुदेव घाट अयोध्या मे आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा शिविर के समापन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करके ही उनके जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। इस कार्य में सभी लोगों को तन- मन से मानव सेवा करनी चाहिए।
परमपूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज एवं परम पूज्य महंत महामंडलेश्वर श्री हरिचरण दास जी महाराज की सद्प्रेरणा से से सद्गुरु मित्र मंडल ट्रस्ट,मुंबई के आर्थिक सहयोग से श्री मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट अयोध्या एवं कल्याण्ं करोति लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किए गए इस शिविर में कुल 931 नेत्र रोगियों का पंजीकरण किया गया जिनमें 243 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इनमें 156 महिला तथा 87 पुरुष नेत्र रोगी शामिल रहे। 688 नेत्र रोगियों को रिफ्लेक्शन एवं अन्य नेत्र उपचार से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में अयोध्या से 20, अंबेडकर नगर से 35, गोंडा 42, बस्ती के 07,संत कबीरनगर के 08, आजमगढ़ के 51,जौनपुर के 18,बहराइच के 19, बाराबंकी के चार, मऊ के एक, सिद्धार्थनगर के तीन, सुल्तानपुर के पांच, श्रावस्ती के दो, गोरखपुर के 06, बलिया के दो, बलरामपुर के 13, बिहार के छह, और खीरी लखीमपुर के एक मरीज शामिल हैं।
समापन समारोह में दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक देवनारायण मिश्रा ने चिकित्सालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 5 नवंबर 2005 से 10 दिसंबर 2021 तक कुल 769333 नेत्ररोगी पंजीकृत हुए, जिनमें 186654 मरीजों का आई ओ एल विधि से मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया जबकि 2385 नेत्र रोगियों के अन्य ऑपरेशन किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 18939 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए गए इनमें 130164 ऑपरेशन पूर्णतया नि:शुल्क हुए तथा 58873 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन उनसे कुछ आंशिक योगदान देकर संपन्न किए गए। समापन समारोह का शुभारंभ पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज के चित्र व भारत के शहीद हुए सी डी एस विपिन रावत सहित सभी वीर सपूतों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। समारोह की शुरुआत में ही शहीद हुए वीर सपूतों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समापन समारोह में परम् पूज्य महंत महामंडलेश्वर श्री हरिचरण दास जी महाराज, गुजरात से पधारे महंत जयराम दास तथा नितिन भाई जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कल्याण्ं करोति के संयुक्तमंत्री राजेश तिवारी ने किया जबकि कल्याण्ं करोति के महामंत्री राष्ट्र गौरव शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर कल्याण्ं करोति के सदस्य अजय मिश्र,हरीश मलिक, हनुमान प्रसाद मिश्रा सहित सभी चिकित्सक और कर्मचारी तथा भारी संख्या में नेत्र रोगी और उनके तीमारदार उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी नेत्र रोगियों को सद्गुरु मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा वस्त्र, बिस्किट देकर सम्मानित किया गया। उन्हें निशुल्क चश्मा,दवाइयां तथा लंच पैकेट चिकित्सालय द्वारा वितरित किए गए।
: भगवान के पैसे को समाज के भलाई में भी खर्च करना चाहिए: चंपतराय
Sun, Dec 12, 2021
सभी मंदिरों को पटना महावीर मंदिर से सीख लेनी चाहिए, मंदिरों को सामाजिक सरोकार के कार्य प्रारंभ कर देनी चाहिए: ट्रस्ट महासचिव
पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया 2 करोड़ का चेक
अयोध्या। अयोध्या में भव्य नव्य श्री रामलला के मंदिर निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपए से अधिक आ चुका है और यह सिलसिला निरंतर जारी है। शनिवार को पटना महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कारसेवक पुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को दो करोड़ रुपए का चेक सौंपा। किशोर कुणाल ने कहा कि पटना महावीर मंदिर ने फैसले के कुछ घंटे बाद ही घोषणा की थी कि राममंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए देगा। उसकी दूसरी समर्पण राशि आज ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दे दिया गया है। इसके पहले अप्रैल 2020 में पहला चेक सौंपा गया था। चेक लेने के बाद चंपत राय ने कहा कि पटना महावीर मंदिर से सभी को सीख लेनी चाहिए की मंदिर में जो भी आय होती है उससे ठाकुर जी की होती है जो समाज देता है। इसलिए ठाकुर जी के पैसे को समाज के भलाई के लिए उपयोग करना चाहिए। जैसा कि पटना महावीर मंदिर द्वारा पटना में कैंसर हॉस्पिटल चलाया जाता है। अयोध्या में अमावा मंदिर में निशुल्क स्वच्छ और सुव्यवस्थित राम रसोई चलाई जाती है। जिसमें अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दोपहर का भोजन दिया जाता है।उन्होंने बताया कि पटना महावीर मंदिर द्वारा 70 टीन देसी घी ठाकुर जी के दीपक जलाने के लिए दिया गया जिससे दीपक अनवरत जलता है।
उन्होंने बताया कि पूर्व काल में ही सरकारें पूरा कार्य नहीं करती थी। मंदिरों से ही कार्य होते थे मंदिर से विद्यालय चलते थे धर्मशालाएं चलती थी रहने की व्यवस्था भी मंदिर में होती थी। वर्तमान समय में भी मंदिरों से यह कार्य प्रारंभ करने होंगे जिससे कि सरकार का संक्रमण मंदिरों की तरफ ना हो सके और मंदिर पूर्ण रूप से स्वतंत्र होकर संचालित हो। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों को पटना महावीर मंदिर से सीख लेते हुए सामाजिक सरोकार के कार्य प्रारंभ कर देनी चाहिए। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र रहे मौजूद। कारसेवक पुरम में प्रेस से मुखातिब होते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 14 दिसंबर को सदस्य डॉ अनिल मिश्र टाटा और एलएनटी के इंजीनियर सहित कुल 5 लोग राजस्थान पत्थरों के निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल राजस्थान में तीन कार्यशालाएं चल रही हैं। एक मकराना में मकराना के पत्थर की ताराशी किया जा रहा है। यह ऐसा मार्बल है जो सदियों तक रंग नहीं बदलेगा बेस्ट ऑफ बेस्ट है। उन्होंने बताया कि जिससे मंदिर का निर्माण हो रहा है फिलहाल दो कार्यशाला उसकी भी चल रही हैं। एक सिरोही जिला के पिंडवाला और दूसरी आबू रोड पर चल रही है। कुल 1 लाख घनफुट पत्थर की तराशी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ अन्य कार्यशाला कैसे चलाई जाए और समय से कार्य पूरा हो इसके लिए भी हम लोग निरीक्षण के लिए राजस्थान जा रहे हैं। चंपत राय ने बताया कि हमारी इच्छा है कि दिसंबर 2023 तक मूल गर्भगृह राम लला विराजमान हो जाएंगे पूर्ण रूप से प्राण प्रतिष्ठित करके जनता जनार्दन के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसी इच्छा है और जब इच्छा होती है तब उस पर कार्य होता है और कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। जिसको समय के अनुरूप पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी के अंत तक प्लिंथ के पत्थरों के जोड़ने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। रात का कार्य करीब-करीब समाप्त हो चुका है लगभग 5 प्रतिशत कार्य ही शेष बचे हैं। उन्होंने कहा किसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि 2023 तक रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो जाएं। महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर परिसर को सुरक्षित करने के लिए कि जिससे सरयू माता का जल मंदिर को नुकसान ना पहुंचा सके इसके लिए रिटेनिंग वॉल का कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रिटेनिंग वॉल का पूरा कार्य मिट्टी के नीचे होता है। कटान को रोकने के लिए यह इतनी गहराई तक जाएगा जहां तक जून में सरयू जी का जल रहता है।
: घर में सिलेंडर से लगी आग, जलकर सब कुछ हुआ खत्म
Fri, Dec 10, 2021
समाजसेविका दीपिका सिंह पीड़ित परिवार की मदद, दिया हर सम्भव सहयोग का भरोसा
अयोध्या। रामनगरी के वासुदेव घाट स्थित प्रमोद शास्त्री के मकान में रहने वाले गोविंद कुशवाहा अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ फुलकी का ठेला लगाकर घर का भरण पोषण करते थे। बीती रात कल 8 बजे घर में पत्नी के द्वारा गैस पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। जिससे घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। कोई भी मदद के लिए इस परिवार के लिए सामने नहीं आया। वही जब इसकी सूचना समाजसेविका दीपिका सिंह 'दीदी' विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली तो वह अपने राष्ट्रीय महासचिव आशीष मौर्य साथ गोविंद के आवास पहुंची और पीड़ित परिवार की मदद की। परिवार को गरम शॉल, कंबल, कपड़े, नगद धनराशि परिवार के सदस्यों को भेंट करते हुए आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस नेक कार्य को देखकर वहां मौजूद लोगों ने विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह को धन्यवाद दिया।