: पठान के विरोध में उतरे संत, शाहरुख खान का पाेस्टर जलाकर उसे पैराें से राैंदा
Tue, Dec 20, 2022
जगद्गुरु परमहंस आचार्य की चेतावनी,यह फिल्म किसी भी थियेटर नही दिखाई जायेगी, यदि दिखाई गई ताे उस सिनेमा हाल काे हम लाेग फूंक देंगे
कहा, अब सनातन धर्म का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नही करेगा
अयाेध्या। रामनगरी में पठान फिल्म का विराेध थमने का नाम नही ले रहा है। साेमवार काे तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने अपने रामघाट स्थित आश्रम पर साधु-संतों संग फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान का पाेस्टर जलाकर उसे अपने पैराें से राैंदा। साथ ही साथ लाेगाें से अपील किया कि देश के जिस भी सिनेमा हाल में पठान फिल्म लगे। उस सिनेमा हाल काे बिल्कुल फूंक दाे। यह फिल्म किसी भी थियेटर नही दिखाई जायेगी। यदि दिखाई गई ताे उस सिनेमा हाल काे हम लाेग फूंक देंगे। अब सनातन धर्म का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नही करेगा। परमहंस आचार्य ने कहा कि पठान फिल्म में हमारे भगवा रंग का अपमान किया गया है। इसकाे लेकर हम हिंदू सनातन धर्मावलंबी लगातार विराेध कर रहे हैं। इसके विरोध में हम साधु-संतों ने पठान फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान का पाेस्टर जलाया है। साथ ही मैं उसे खाेज रहा हूं। जिस दिन फिल्म जेहादी शाहरूख खान मुझे मिल गया। ताे मैं उसे जिंदा जला दूंगा। अगर कोई वीर सनातनी हिंदू ने शाहरुख खान को जलाने का साहस किया। ताे उसका मुकदमा मैं स्वयं लड़ूगा। जगद्गुरू ने कहा मेरी लाेगाें से अपील है कि यदि पठान फिल्म की तरह काेई फिल्म या वेब सीरीज बन रही है, जिसमें सनातन धर्म का अपमान किया गया हाे। ताे उस फिल्म का पूर्ण रूप बहिष्कार व बायकाट हाेना चाहिए। मैं ताे कहता हूं कि किसी में दम नही है। वह मुहम्मद साहब पर काेई टिप्पणी करके बता दे। या पैगंबर मोहम्मद पर काेई फिल्म व वेब सीरीज बना दे। शाहरुख खान ताे इस्लाम धर्म से आते हैं। वही अपने पैगंबर माेहम्मद पर टिप्पणी या फिल्म बनाकर दिखा दें। लेकिन उनमें भी दम नही है। सिर्फ और सिर्फ सनातन धर्म का अपमान करके पैसा कमाने का जरिया अपनाए हुए हैं। मेरा उन लाेगाें काे खुला चैलेंज है। अगर सनातन धर्म का अपमान कराेगे। ताे तुम्हें सजाए माैत देने के लिए हम सब तैयार हैं। हमारे प्रभु श्रीराम, भगवान कृष्ण, हनुमान और भगवान शिव प्रलयंकर ने राक्षसों का वध किया था। अब साधु-संत सनातन धर्म विराेधी जेहादियों का वध करने के लिए तैयार हैं। यदि पठान फिल्म काे नही राेका गया। ताे निश्चित रूप से इन जेहादियों का वध हम लाेगाें के हाथों हाेगा।
: राममंदिर निर्माण : परकोटा का निर्माण शुरू
Tue, Dec 20, 2022
राजस्थान के 18 लाख घन फुट पत्थरों का होगा इस्तेमाल
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममन्दिर निर्माण के साथ ही अब मंदिर के परकोटे का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। राम मंदिर के 100 मीटर की परिधि में 800 मीटर लंबे परकोटा के नींव को तैयार करने के लिए भूमि के समतलीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह परकोटा भी राजस्थान के पत्थरों से तैयार किया जाएगा। वैसे तो मंदिर निर्माण में 4 लाख घनफुट पत्थर लगाए जाने हैं लेकिन मंदिर की भव्यता के लिए 18 लाख घनफुट पत्थरों का उपयोग परकोटा में किया जाएगा। ट्रस्ट की माने तो भारत का यह पहला भव्य मंदिर होगा। उधर राम मंदिर निर्माण में गर्भ गृह के साथ मंडपों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य में मंदिर की भव्यता और दिव्यता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मंदिर का निर्माण राजस्थान के हल्के गुलाबी पत्थरों से किया जा रहा है। तो वही मंदिर परिसर के बाहर भी 800 मीटर की परिधि में भव्य परकोटे का निर्माण इन्ही पत्थरों से होगा। जिसके चारों कोनों पर देवी देवता की मूर्तियां स्थापित होंगी और यह परकोटा मंदिर की भव्यता बढ़ाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के साथ परकोटे के बनाए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। परकोटा आयताकार होगा। जो लगभग 800 मीटर की परिक्रमा होगी। वह भी राजस्थान के पत्थरों से ही बनाया जाएगा। माना जाए तो राम जन्मभूमि मंदिर में 21 लाख घनफुट पत्थर लगने वाला है। जिसमें 4 लाख घनफुट पत्थरों से मंदिर का निर्माण होगा और 18 लाख घनफुट पत्थरों से परकोटा बनेगा शायद इतनी बड़ी रचना शताब्दियों से उत्तर भारत में हुई ही नहीं होगी।
: मंदिर में दावेदारों के बीच चले लाठी डंडे, दो घायल
Tue, Dec 20, 2022
अयोध्या। सड़क चौड़ीकरण के दौरान भवन और मंदिरों के कब्जेदारी को लेकर विवाद भी होने लगे हैं। सोमवार को नयाघाट क्षेत्र स्थित फूलपुर मंदिर में भी दावेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें राजीव केसरवानी को गंभीर चोट आ गयी। वहीं राम नौमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नया घाट क्षेत्र में फूलपुर अत्यंत प्राचीन मंदिर में पिछले कई वर्षों से सरवराहकार व दावेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच सड़क चौड़ीकरण में मंदिर का भी कुछ हिस्सा तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे निकलने वाले सामानों को रखने को लेकर राजीव केसरवानी और देवेंद्र नाथ मिश्र के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को जब एक पक्ष के राजीव केसरवानी मंदिर पहुंचे तो मंदिर में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और लाठी ठंड चलने लगे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने राजीव केसरवानी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। इस विवाद को लेकर तीन लोगों की पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।