: मल्लविद्या के साथ ज्ञान की परंपरा भी शिरोधार्य कर रही हनुमानगढ़ी
Thu, Jan 5, 2023
आचार्यों को दीक्षित-संस्कारित करने का केंद्र हैं श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा: महंत माधव दास
शास्त्राध्ययन का कीर्तिमान गढ़ कर काशी से लौटे हनुमानगढ़ी के युवा संत डा. आनंद शास्त्री का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। रामनगरी में बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी मल्लविद्या के साथ ज्ञान की परंपरा भी शिरोधार्य कर रही है।श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा ने कई विद्वान जगतगुरु दिए तो पूरे विश्व में मल्लविद्या कुश्ती का डंका भी बजाया यह कहना है श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज का। हनुमानगढ़ी के युवा संत डा. आनंद शास्त्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय से शास्त्राध्ययन का कीर्तिमान गढ़ कर काशी से रामनगरी अयोध्या लौटे तो हनुमानगढ़ी में नागा साधु संतों ने उनका अभिनन्दन किया। युवा संत डा. आनंद शास्त्री का अभिनंदन उनके गुरु शिवप्रसाद दास एवं निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधवदास के संयोजन में संतों ने शास्त्री जी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करने के साथ यह अपेक्षा भी जताई कि वह अपने ज्ञान का उपयोग लोक मंगल में करेंगे। जौनपुर के रहने वाले आनंद शास्त्री मात्र सात वर्ष की उम्र में साधु जीवन में दीक्षित हुए। इसके बाद उन्होंने घर की ओर मुड़ कर नहीं देखा। सदैव प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले आनंद शास्त्री व्याकरण, बेदांत, साहित्य एवं पुराणादि सहित चार विषयों में आचार्य अथवा परास्नातक हैं। हाल ही में उन्होंने काशी से विद्यावारिधि (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है।
शिष्य को प्रशंसित करने के साथ उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए महंत माधवदास महाराज कहते है कि आनंद शास्त्री आज के युवा संतों के लिए प्रेरणास्रोत है कि कैसे गुरु सेवा करते हुए भगवत अराधना कर अपनी दिनचर्या करते हुए शिक्षित हो कर समाज को एक नई दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि आनंद शास्त्री जब भी अयोध्या रहते हैं तो नित्य पंचकोशी परिक्रमा भी करते है। डा आनंद शास्त्री के गुरु शिवप्रसाद दास कहते है आनंद एक सुयोग्य शिष्य है हमे इन पर गर्व है। इस मौके पर महंत विमल दास, अभिषेक दास, विराट दास, अजय दास आदि लोग मौजूद रहें।
: रामपथ चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों से मिले पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय
Wed, Jan 4, 2023
कहा-उजड़ रहे लोगो के जीविकोपार्जन की समुचित व्यवस्था करे प्रशासन
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय “पवन“ ने सोमवार को अयोध्या फैजाबाद में पीड़ित व्यापारियों से मिले। आज दोपहर 12 बजे रामपथ सड़क चौड़ीकरण योजना से प्रभावित हो रहे व्यापारियों से मिलकर हालचाल लिया हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री पांडेय ने कहा इस संकट की घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी अयोध्या फैजाबाद के पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है।श्री पाडेंय ने कहा की नजूल पर्चासुदा व पट्टासुदा आदि जमीन कानूनी पेचीदगियों में फसाकर पूरा का पूरा मकान ढहा दिया जा रहा है और जमीन/भवन का मुवाअजा भी नही दिया जा रहा है,जब कि इन मकानो में लोग पुश्त दर पुश्त रहते आ रहे है और नगर निगम मे ये स्थाई पते व मकान के साथ काबिज दाखिल है इन्हे भी मानवीय दृष्टिकोण से मुवाअजा दिया जाना चाहिए । श्री पांडेय ने शासन/प्रशासन से मांग किया कि प्रभावित हो रहे लोगो को तत्काल उचित मुवाअजा दे एवं उजड़ रहे लोगो की जीविकोपार्जन की समुचित व्यवस्था करे।श्री पांडेय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामपथ योजना में कई लोग बेघर हुए है जिन्हे तत्काल बसाया जाय। श्री पाडेय नें कहा समाजवादी पार्टी अयोध्या का हमेशा विकास किया है विकास चाहता है लेकिन किसी को दुखी करके नही बल्कि उसको संतुष्ट करते हुए कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जाय। श्री पांडे ने कहा कि पीड़ित व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विरोधी दल अखिलेश यादव से मिलकर अपनी व्यथा बता चुका है नेता विरोधी दल ने पीड़ित व्यापारियों को आश्वस्त किया है इस संकट की घड़ी में पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी और न्याय दिलाया जाएगा।
: भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: लीलावती
Wed, Jan 4, 2023
लीलावती कुशवाहा ने जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किया
अयोध्या। भारत में शोषित, वंचित ,वर्गों ,की महिलाओं के समान अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली ,प्रथम महिला शिक्षिका अग्रदूत, छुआ,छूत जाति व्यवस्था ऊंच-नीच बाल विवाह आदि को त्याग, और शिक्षा का अलख जगाने वाली महान सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित करते हुए कहा कि आज सरकार कहीं पर भी अलाव नहीं जलवा रही है ,और नहीं सर्दी से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को कोई भी व्यवस्था किया जा रहा है।पूर्व विधान परिषद सदस्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार रोजगार की बात नहीं करती, महंगाई पर लगाम नहीं लगा रहीं है बल्कि झूठा आश्वासन जनता को दिया जा रहा है। महंगाई से महिलाओं की कमर तोडा जा रहा है । श्रीमती कुशवाहा ने आगे कहा कि जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो कमजोर लोगों को सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरित किया जाता था आज कमजोर लोगों का सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश की जनता को धोखा दिया जा रहा है,आगे कहा कि छल कपट से लोगों का अधिकार छीना जा रहा है ।डॉक्टर लोहिया जी कहां करते थे कि अगर सड़के खामोश हो जाएं तो संसद आवारा हो जाएगी । यह कहावतें सच साबित हो रहा है।इस मौके पर फूलमती चौहान, राजपति प्रजापति,सुनीता मौर्य, संगीता मौर्य, सुनरा यादव, रेखा यादव, ज्ञानमती देवी, सुनीता देवी, गीता यादव, किरण यादव, शांति देवी, श्याम पति मौर्य, आशा देवी आदि सैकड़ों महिलाओं को दिया गया।